TCS के बाद अब D-Mart में धर्मांतरण का खेल? सोहेल पर लगा सहकर्मी का धर्म बदलवाने का आरोप
महाराष्ट्र में धर्मांतरण (Religious Conversion) को लेकर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में सामने आए कथित उत्पीड़न और धर्मांतरण के मामले की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि अब शिर्डी के डी-मार्ट (D-Mart) स्टोर में भी इसी तरह के गंभीर आरोप सामने आए हैं।
आरोप है कि स्टोर के ही एक कर्मचारी ने अपने सहकर्मी का 'ब्रेनवॉश' कर उसका धर्म परिवर्तन कराया है, जिसके बाद शिर्डी में तनाव की स्थिति बनी हुई है। आइए जानतें हैं नासिक टीसीएस से लेकर शिर्डी डी-मार्ट तक धर्मांतरण के इन आरोपों के पीछे का पूरा घटनाक्रम क्या है।

शिर्डी डी-मार्ट मामला: अश्विन से 'मुस्तफा' बनने का दावा
शिर्डी स्थित डी-मार्ट स्टोर में काम करने वाले एक युवक अश्विन के धर्म परिवर्तन को लेकर हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, आरोप है कि स्टोर के ही एक अन्य कर्मचारी सोहेल मनियार ने अश्विन को धर्म बदलने के लिए उकसाया और उसका मानसिक रूप से 'ब्रेनवॉश' किया।
- दावा: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अश्विन ने अपना नाम बदलकर 'मुस्तफा' रख लिया है और अपने प्रोफाइल में भी बदलाव किए हैं।
- विरोध: खबर फैलते ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारी स्टोर पहुंचे और मैनेजमेंट से जवाब मांगा। करीब 150 कर्मचारियों वाले इस स्टोर के बाहर देर रात तक कार्यकर्ता डटे रहे, जिसके बाद पुलिस ने दखल देकर स्थिति को संभाला।
नासिक TCS मामला: SIT और फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की जांच जारी
महाराष्ट्र में इस समय सबसे बड़ा विवाद नासिक के TCS कार्यालय को लेकर है, जहां महिला कर्मचारियों के साथ कथित उत्पीड़न और धर्मांतरण के प्रयासों के आरोप लगे हैं।
- SIT जांच: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।
- फैक्ट फाइंडिंग कमेटी: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) द्वारा गठित चार सदस्यीय कमेटी (जिसमें एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश, सेवानिवृत्त IPS अधिकारी और एडवोकेट मोनिका अरोड़ा शामिल हैं) ने 18-19 अप्रैल को पीड़ितों से मुलाकात की।
- जांच का स्टेटस: एडवोकेट मोनिका अरोड़ा ने कहा, 'मामला बेहद संवेदनशील और खुलासा करने वाली प्रकृति का है। हम सभी पक्षों (Stakeholders) से बात करने के बाद अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे।'
सरकार का कड़ा रुख: 'धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं'
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस मुद्दे पर हाई-लेवल बैठक की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, 'धर्मांतरण से जुड़े मामलों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर संभावित एंगल और पैटर्न की गहराई से जांच करें।' प्रशासन का कहना है कि शिर्डी और नासिक दोनों मामले संवेदनशील हैं। पुलिस तथ्यों की पुष्टि कर रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications