Maharashtra: कांग्रेस ने 16 बागी कैंडिडेट्स को 6 साल के लिए किया निलंबित, जानिए वजह

महाराष्ट्र कांग्रेस ने बागी कैंडिडेट्स को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने महाराष्ट्र में कांग्रेस से बगावत कर चुनावी मैदान में उतरे कुल 16 उम्मीदवारों को पार्टी से 6 साल के निलंबित कर दिया है। एक प्रेस कांफ्रेस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महाराष्ट्र प्रभारी ने कहा कि कोई दोस्ताना लड़ाई नहीं होगी। एमवीए के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सभी बागियों को निलंबित कर दिया गया है।

टिकट ना मिलने से नाराज हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की नाराजगी के चलते पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एमवीए में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और शरद पवार की एनसीपी (SP) शामिल हैं।वहीं, एक अन्य घटनाक्रम गुजरात भाजपा से सामने आया है। यहां विधानसभा के उपचुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने पूर्व विधायक सहित चार लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Maharashtra Congress Chief Nana Patole

कांग्रेस ने इन उम्मीदवारों को पार्टी से निलंबित किया
आरमोरी - आनंदराव गेडाम, श्रीमती शिलु चिमूरकर
गढचिरोली - श्रीमती सोनल कोवे, भरत येरमे
बल्लारपुर - अभिलाषा गावतूरे, राजू झोडे
भंडारा - प्रेमसागर गणवीर
अर्जुनी मोरगांव - अजय लांजेवार
भिवंडी - विलास रघुनाथ पाटील, आसमा जव्वाद चिखलेकर
मिरा भाईंदर - हंसकुमार पांडे
कसबा पेठ - कमल व्यवहारे
पलूस कडेगाव - मोहनराव दांडेकर
अहमदनगर शहर - मंगल विलास भूजबल
कोपरी पाचपाखाडी - मनोज शिंदे, सुरेश पाटीलखेडे
उमरखेड - विजय खडसे
यवतमाल - शबीर खान
राजापुर - अविनाश लाड
काटोल - याज्ञवल्क्य जिचकार
रामटेक - राजेंद्र मुलक

पार्टी से निलंबित करने की वजह उपचुनाव में खड़े होना है। हालांकि यह लोग भाजपा के टिकट के बजाय निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा से निलंबित होने वाले पूर्व विधायक का नाम मावजी पटेल है। यह गुजरात की वाव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी के टिकट के बजाय निर्दलीय मैदान में हैं। पार्टी ने ऐसे में चार कार्यकर्ताओं को निलंबित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+