Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra: कांग्रेस नेता संजय निरुपम को पुलिस ने हिरासत में लिया, शिंदे गुट के सांसद के खिलाफ निकाली थी रैली

Maharashtra, कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद संजय निरुपम को मुंबई पुलिस ने बुधवार को हिरासत में ले लिया। संजय निरुपम को उत्तर पश्चिम मुंबई लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजानन कीर्तिकर के इस्तीफे की मांग को लेकर बाइक रैली निकालने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। गजानन कीर्तिकर शिंदे गुट के शिवसेना सांसद है। जो हाल ही में इस गुट में शामिल हुए थे।

Maharashtra: Congress leader Sanjay Nirupam arrest by mumbai police

गिरफ्तार किए जाने के बाद संजय निरुपम ने अपने बयान में कहा कि, आज हमने सांसद कीर्तिकर पर इस्तीफा देने का दबाव बनाने के लिए बाइक रैली का आयोजन किया था। ये रैली उनकी निष्क्रियता को लेकर थी। लेकिन शिंदे सरकार हमारे राजनीतिक कार्यक्रम से इतनी डर गई कि बिना किसी कानूनी वारंट के, उन्होंने (सरकार) मुझे वर्सोवा पुलिस स्टेशन में हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने हिरासत में लिए जाने का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे अपनी बात कहते हुए दिख रही है। निरुपम ने कहा कि, मैं आज मेरे साथ दुर्व्यवहार के लिए एसीपी माने के निलंबन की मांग करता हूं।कांग्रेस नेता ने मुंबई पुलिस पर दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मेरे घर में घुसी और मुझे जबरदस्ती वरसोवा थाने ले गई। पुलिस ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया।

हाल ही में संजय निरुपम ने एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए सांसद गजानन कीर्तिकर की आलोचना करते हुए कहा कि कीर्तिकर एक नेता के रूप में फिट नही हैं और उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। निरुपम ने कहा कि अगर कीर्तिकर ने पार्टी छोड़ी है तो उन्हें मुंबई के उत्तर निर्वाचन क्षेत्र के सांसद पद को भी छोड़ देना चाहिए। जब तक गजानन कीर्तिकर अपने संसदीय पद से इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक हम एक अभियान करेंगे क्योंकि वह एक नेता के रूप में फिट नहीं हैं। मतदाताओं में बहुत असंतोष है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+