'वह ऐसे बोले जैसे 'पान टपरी' पर हों', संसद में पीएम मोदी के भाषण पर कांग्रेस नेता नाना पटोले का बयान
महाराष्ट्र पीसीसी चीफ नाना पटोले ने संसद में पीएम मोदी के भाषण पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वह ऐसे बोले जैसे 'पान टपरी' पर हों।

Nana Patole Targets PM Modi: महाराष्ट्र कांग्रेस और राज्य की सियासत में अपनी खास जगह रखने वाले पीसीसी चीफ नाना पटोले एक बार फिर चर्चाओं में हैं। नान पटोले इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने सुर्खियों में आए हैं। नाना पटोले ने लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के अंश रिकॉर्ड के हटाने के मुद्दे पर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें जवाब देना होगा कि आखिर वो किसके चौकीदार हैं?
अडानी मामले पर पीएम मोदी घेरने में जुटा विपक्ष
संसद के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस सहित विपक्षी दल केंद्र की मोदी सरकार को अडानी मामले पर घेरने में जुटे हुए हैं। विपक्षी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी मामले की जांच की मांग कर रहा है। इस मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के साथ पीएम मोदी को जमकर घेरा। ऐसे में कांग्रेस ने राहुल गांधी के भाषण के कुछ अंशों को सदन की कार्यवाही से हटाने का आरोप लगाए हैं, जिस पर अब महाराष्ट्र पीसीसी चीफ नाना पटोले का बयान सामने आया है।
पीएम मोदी भाषा को बताया 'पान टपरी' की भाषा
Recommended Video
नाना पटोले ने प्रधानमंत्री के भाषण शैली को 'पान टपरी' की भाषा करार दे दिया है। अपने बयान में पटोले ने कहा कि, 'लोकसभा में राहुल गांधी की ओर से उठाए गए सभी प्रश्नों को हटा दिया गया। आपको पीएम मोदी का भाषण देखना चाहिए। वह ऐसे बोले जैसे 'पान टपरी' पर हों। नाना ने आगे कहा कि कि पीएम मोदी को जवाब तो देना ही होगा कि वह अडानी के चौकीदार हैं या 140 करोड़ लोगों के?
मालूम हो कि हाल ही में सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राहुल गांधी ने करीब 45 मिनट के भाषण में अडानी ग्रुप को लेकर पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर आरोप लगाए थे। इसके बाद बुधवार को पीएम मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दिया था।












Click it and Unblock the Notifications