Maharashtra: नवाब मलिक और देवेंद्र फडणवीस के विवाद में कूदी कांग्रेस, सीएम उद्धव से की जांच की मांग
मुंबई, 10 नवंबर: क्रूज हाई प्रोफाइल ड्रग्स पार्टी पर हुई एनसीबी की कार्रवाई पर सवाल उठाकर अचानक सुर्खियों में आए उद्धव सरकार के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने महाराष्ट्र की पुरानी बीजेपी सरकार से लेकर एनसीबी जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए। इसी के साथ मलिक ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी कटघरे में खड़ा किया है, जिसके बाद महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों काफी उबाल देखा जा रहा है। वहीं इस बीच इस विवाद में महाराष्ट्र कांग्रेस भी कूद गई हैं, जिन्होंने सीएम उद्धव ठाकरे से जांच की मांग तक कर डाली।

महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले ने सीएम उद्धव ठाकरे से पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस पर मंत्री नवाब मलिक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने की मांग की। नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति अभी भयानक है। नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। यह राज्य के लिए शर्म की बात है। पूर्व सीएम फडणवीस और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ लगाए गए आरोप गंभीर हैं।
Recommended Video
दरअसल, हाल ही में एनसीपी नेता नवाब मलिक ने आरोप लगाया था कि 8 अक्टूबर 2017 को राजस्व खुफिया निदेशालय ने BKC (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) में छापेमारी की जिसमें 14.56 करोड़ के जाली नोट पकड़े थे। इस मामले को दबाने के लिए देवेंद्र फडणवीस ने मदद की थी। जाली नोट का नेक्सेस ISI-पाकिस्तान-दाऊद वाया बांग्लादेश देश में फैलाया जाता है।
साथ ही कहा था कि 8 नवंबर 2016 को देश में नोटबंदी की गई थी। देश भर में जाली नोट पकड़े जाने लगे थे लेकिन 8 अक्टूबर 2017 तक महाराष्ट्र में एक भी जाली नोट का मामला सामने नहीं आया था, क्योंकि देवेंद्र फडणवीस के संरक्षण में जाली नोट का खेल महाराष्ट्र में चल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications