क्या महाराष्ट्र में लग सकता है लॉकडाउन? रात 8.30 बजे सीएम ठाकरे का संबोधन

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस बेकाबू हो चला है। बीते दिन राज्य में करीब 43 हजार कोरोना के नए केस सामने आए। वहीं सिर्फ मुंबई में ही 8000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज समीक्षा बैठक के बाद प्रदेश के लोगों को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन से पहले लोगों के बीच कयास लगने शुरू हो गए हैं कि, क्या राज्य सरकार लॉकडाउन लगाने जा रही है।

Recommended Video

    Coronavirus: फिर लौटा सख्ती का दौर, Pune में आंशिक तो Durg में सख्त Lockdown | वनइंडिया हिंदी
    Maharashtra CM Uddhav Thackeray to address people today at 8:30 pm: Mumbai Mayor Kishori Pednekar

    मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर ने शख्त लहजे में कहा कि, मुंबई में मामले रोज बढ़ रहे हैं, यह चिंता का विषय है। उछाल के कारण बेड और वेंटिलेटर की कमी भी देखी जा रही है। हम पिछले मार्च से लोगों से अपील कर रहे थे लेकिन वे लापरवाही दिखा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि लॉकडाउन लगाना आखिरी विकल्प नहीं है लेकिन स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव पड़ने की वजह से कुछ सख्त कदम उठाने होंगे।

    मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि, आज शाम 8.30 बजे सीएम उद्धव ठाकरे राज्य के लोगों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा है कि संबोधन के दौरान वह सख्ती की घोषणा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि, कोई भी लॉकडाउन नहीं चाहता है, लेकिन जिस तरह से मामले बढ़ रहे हैं और स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे पर दबाव बना रहे हैं, उसे ध्यान में रखते हुए कुछ सख्त उपाय करने होंगे। मुंबई में संक्रमण के 8646 नए मामले आए हैं।

    उधर पुणे में तीन अप्रैल से 12 घंटे का नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है, यानी शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा रहेगा। पुणे में केवल होम डिलिवरी को ही अनुमति दी गई है। वहीं अंतिम संस्कार और शादी जैसे कार्यक्रमों में लोगों की संख्या को फिर सीमित कर दिया गया है। अब अंतिम संस्कार में 20 और शादी में 50 लोगों को ही अनुमति मिलेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+