महाराष्ट्र के CM शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस करेंगे समृद्धि महामार्ग के फेज 2 का उद्घाटन, जनता को होंगे फायदे

महाराष्ट्र के समृद्धि महामार्ग के दूसरे फेज का उद्घाटन सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस करेंगे। ये उद्घाटन 26 मई को होगा।

Maharashtra CM Shinde

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस 26 मई को समृद्धि महामार्ग के सेकेंड फेज का उद्घाटन करेंगे। ये एक्सप्रेस वे के दूसरे फेज में नासिक जिले के इगतपुरी तालुका में शिरडी से भरवीर खुर्द तक 80 किमी की दूरी शामिल है।

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम(MSRDC) के अधिकारियों ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2022 में परियोजना के प्रथम चरण का उद्घाटन किया था। ये एक्सप्रेस-वे नागपुर से शिर्डी तक 520 किमी का रास्ता तय करता है। जबकि, सेकेंड फेज के निर्माण में 3200 करोड़ की लागत आई है। जिसमें सात बड़े पुल, 18 छोटे पुल और 80 किलोमीटर के दायरे में वाहनों के लिए 50 से अधिक अंडरपास हैं।

एसएसआरडीसी के अधिकारियों ने आगे बताया कि एक्सप्रेस-वे के इस खंड के खुलने से नासिक, पुणे के कुछ हिस्सों और अहमदनगर तक सड़क संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। यहां तक कि मुंबई और ठाणे से शिरडी में साईं मंदिर जाने वाले लोग घोटी सिन्रार रोड पर भरवीर खुर्द में स्टार्टिंग प्वाइंट से इस एक्सप्रेस वे का उपयोग कर सकते हैं।

इस एक्सप्रेस का उपयोग करके नासिक में सिन्नार से शिरडी तक यात्रा का समय लगभग 30 मिनट होगा। जो वर्तमान में अभी 55 मिनट का समय लगता है। नासिक इंडस्ट्रीज एंड मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आशीष नाहर ने बताया कि ये एक्सप्रेस वे नासिक की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा। सात ही नासिक से इंडस्ट्रियल सामानों की आवाजाही तेज होगी और भाड़ा खर्च कम आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+