'दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा', कोल्हापुर विवाद और हॉस्टल में लड़की की हत्या पर बोले महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में औरंगजेब की पोस्ट को लेकर हुए विवाद और हॉस्टल में लड़की की हत्या पर सीएम एकनाथ शिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

eknath shinde kolhapur

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कोल्हापुर में हुए औरंगजेब विवाद और गर्ल्स हॉस्टल में लड़की हत्या के मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कोल्हापुर मामले में जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, मरीन ड्राइव में छात्रा की हत्या मामले को लेकर कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने कोल्हापुर के विवाद पर कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सरकार की है। मै जनता से भी शांति और शांति की अपील करता हूं। पुलिस जांच चल रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि कोल्हापुर में औरंगजेब की पोस्ट को लेकर बवाल बढ़ गया। इस पोस्ट के विरोध में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया, जिसके लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा। स्थिति को बिगड़ता देखकर इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।

वहीं, दक्षिणी मुंबई के गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार को 18 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर हत्या के मामले में सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। संदिग्ध की भी मौत आत्महत्या से हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+