महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने परिवार सहित की PM मोदी से मुलाकात, रायगढ़ हादसे में अनाथ बच्चों को लेंगे गोद

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान एकनाथ शिंदे का पूरा परिवार उनके साथ रहा। वहीं, सीएम शिंदे ने रायगढ़ हादसे में हुए अनाथ बच्चों को गोद लेने की बात कही है।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने परिवार सहित दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीर में एकनाथ शिंदे के साथ ही उनके पिता संभाजी शिंदे, पत्नी लता शिंदे, बेटा श्रीकांत शिंदे, बहू रुषाली शिंदे और पोता रुद्राक्ष शिंदे मौजूद दिखाई दिए।

इस मुलाकात के बाद महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज मेरी प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात हुई है। इस दौरान मेरा पूरा परिवार मेरे साथ था। प्रधानमंत्री ने इस समीक्षा बैठक में बहुत समय दिया, इसके लिए मै उनका आभार व्यक्त करता हूं। इस दौरान राज्य में शुरू हुई परियोजनाओं पर बात हुई। इसके अलावा बारिश और इरशालवाड़ी की घटना समेत कई मामलों पर चर्चा हुई।

Maharashtra CM Eknath Shinde met PM Modi

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव के उन बच्चों को गोद लेंगे, जिन्होंने अपने माता पिता दोनों को खो दिया है। सीएम एकनाथ शिंदे ने इन बच्चों को गोद लेने और उनके अभिभावक बनने की घोषणा की है।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को त्रासदी स्थल का दौरा किया और बचाव कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने मृतकों के परिवार को 5 लाख की सहायता देने की बात कही है।

सीएम एकनाथ शिंदे के ओएसडी मंगेश चिवटे ने बताया कि शिक्षा और अन्य चीजों पर सारा खर्च सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे के फाउंडेशन के जरिए किया जाएगा। साथ ही हर बच्चे के लिए शिक्षा के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट की जाएगी। वहीं, हादसों में मरने वालों की संख्या 25 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+