'बालासाहेब होते तो..', अरविंद सावंत की टिप्पणी पर भड़के शिंदे, संजय राउत ने ठहराया सही

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच 'इम्पोर्टेड माल' वाले बयान पर राजनीति तेज हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) नेता अरविंद सावंत की शाइना एनसी के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। साथ ही, कहा कि अगर बालासाहेब ठाकरे जीवित होते, तो वे ऐसी टिप्पणियों पर सका मुंह तोड़ देते।

'इम्पोर्टेड माल' वाले बयान पर विवाद बढ़ता देख शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत अब अरविंद सावंत के बचाव में उतर आए। उन्होंने कहा कि कोई महिला का अपमान नहीं हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ अरविंद सावंत ने कहा कि उनके शब्दों को गलत तरीके से तोड़-मरोड़ कर प्रयोग किया जा रहा है। हालांकि, अब इस बयान पर महाराष्ट्र की राजनीति काफी गरमा गई है।

Maharashtra CM Eknath Shinde

अरविंद सावंत की 'इम्पोर्टेड माल' वाली टिप्पणी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, महिलाएं आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उनका (शाइना एनसी) अपमान करने वालों को सबक सिखाएंगी। सीएम शिंदे ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी महिला के बारे में बुरा बोलना बहुत निंदनीय है और इसकी जितनी भी आलोचना की जाए, कम है।

कहा कि अगर बालासाहेब होते और किसी शिवसैनिक ने ऐसा किया तो वो उसका मुंह तोड़ देते। उन्होंने कहा कि उनके कार्यों से उनका चरित्र उजागर हो गया है, एमवीए ने पहले गुवाहाटी में हमारी महिलाओं और बहनों को बदनाम किया था। आगामी चुनावों में, महिलाएं निश्चित रूप से उन लोगों को सबक सिखाएंगी जो उनका अपमान करते हैं।

वहीं, शिवसेना (UBT) नेता अरविंद सावंत द्वारा शिवसेना नेता शाइना NC पर की गई टिप्पणी पर शिवसेना (UBT) नोता संजय राउत ने कहा कि कोई अपमान नहीं हुआ है। अरविंद सावंत हमारे वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मुंबादेवी से भाजपा उम्मीदवार (शाइना NC) बाहर से आई हैं और वह एक 'आयातित माल' हैं।

इस दौरान संजय राउत ने पूछा कि अगर वह एक 'आयातित माल' हैं, तो यह महिला का अपमान कैसे है? आपने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के बारे में क्या कहा? आपको एक बार इतिहास देखना चाहिए। 'बाहर का माल है तो बाहर का माल है'। अगर कोई बाहर का व्यक्ति चुनाव लड़ता है, तो लोग कहते हैं कि वह बाहर से आया है। इतना बड़ा मुद्दा बनाने की कोई जरूरत नहीं है।

बता दें, यह मामला बढ़ता देख अरविंद सावंत का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनके शब्दों को गलत तरीके से तोड़-मरोड़ कर प्रयोग किया जा रहा है। अपने बचाव में सावंत ने कहा कि मैंने कभी उसका नाम नहीं लिया। मैंने केवल इतना कहा कि जो कोई बाहरी व्यक्ति है, वह यहां काम नहीं कर पाएगा। इसके साथ ही उन्‍होंने हंगामा मचाना उनकी आदत है। उन्‍होंने कहा शाइना एनसी मेरी एक दोस्त की तरह है जिनका मैं सम्मान करता हूं।

शिवसेना नेता की विवादित टिप्पणी
शुक्रवार को अरविंद सावंत ने हाल ही में भाजपा से शिवसेना में शामिल हुई शाइना एनसी को "आयातित माल" कहकर विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने टिप्पणी की कि उनकी पार्टी में केवल असली माल ही चलती है। वहीं, दूसरी तरफ शाइना एनसी ने अपमानजनक टिप्पणी का जवाब देते हुए सावंत के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें:- महिला हूं माल नहीं! उद्दव की शिवसेना यूबीटी के सांसद के बयान पर आगबबूला हुईं शाइना एनसी

उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून इस मुद्दे को सुलझाएगा और पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी। नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने से संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। चुनाव आयोग और महिला आयोग भी इस मामले में शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+