महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे और DCM फडणवीस आज मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर बस को झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस आज मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये पुल के ऊपर कम दूरी की यात्रा के लिए है।

निर्माणाधीन मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक भारत का सबसे लंबा पुल होगा। वहीं, सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस मुंबई हार्बर लिंक पर थोड़ी दूरी तय करने के लिए एक बस को हरी झंडी दिखाएंगे।
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) पुल का उद्घाटन नवंबर 2023 में किया गया था। इस पुल के बन जाने के बाद सेंट्रल मुंबई से सेवरी से नवी मुंबई में चिरले तक यात्रा का समय 3 घंटे से कम होकर 90 मिनट रह गया है।
30.1 मीटर चौड़ा, सिक्स लेन, केबल स्टे ब्रिज को बनाने में लगभग 17800 करोड़ की लागत आई है, जिसमें जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी से 85 फीसदी फंडिंग है।
24 मई को टोकन समारोह के बाद, शेष चरणों जैसे क्रैश बैरियर लगाना, डेक को डामर लगाना, व्यू कटर लगाना, खुले टोल संग्रह केंद्र स्थापित करना, सुरक्षा और निगरानी प्रणाली,साथ ही अगले चार पांच महीने में रोशनी और रिफ्लेक्टर लगाने जैसे काम होंगे।
इस पुल के बन जाने के बाद लगभग 70 हजार वाहन प्रतिदिन इस पर से गुजरेंगे। जिससे ईंधन, पर्यावरण की बचत होगी। साथ ही नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, क्षेत्र में आने वाले विशेष आर्थिक और आवासीय क्षेत्रों के लिए लिंक रोड प्रदान करेगा।












Click it and Unblock the Notifications