कौन हैं सीएम देंवेंद्र फडणवीस की बेहद खूबसूरत पत्नी अमृता फडणवीस? जो 'वाहिनी' की भूमिका निभाने को हैं तैयार
Maharashtra CM Wife Amrita Fadnavis Profile: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के बाद से उनकी खूबसूरत पत्नी अमृता फडणवीस फिर सुर्खियों में हैं। शपथ ग्रहण समारोह में हर किसी की निगाहें उन्हीं पर टिकी हुई थी। पति के महाराष्ट्र के तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अमृता फडणवीस का चेहरा गर्व से और दमकता हुआ नजर आया।
अमृता फडणवीस ने शपथ समारोह के बाद खुशी जाहिर करते हुए फडणवीस की इस कामयाबी का श्रेय उनके धैर्य और दृढ़ता के गुण को दिया। वहीं आज अमृता फडणवीस ने सोशल मीडिया पर कुछ लाइनें शेयर कर अपना उत्साह जाहिर करते हुए बता दिया है कि महाराष्ट्र मुख्यमंत्री की पत्नी अब 'वाहिनी' की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आइए जानते हैं महाराष्ट्र के सीएम की पत्नीअमृता फडणवीस के बारे में सबकुछ....

अमृता फडणवीस ने आज अपनी पोस्ट में ऊर्दू की पक्तियां लिखी "पलट के आई हूँ शाखों पे खुशबुएं लेकर, ख़िज़ां की ज़द का अब ग़म नहीं, मौसमे-बहार मरहमे ख़ुशी लाई है!" इसके साथ अमृता ने लिखा "भाऊ' और 'वाहिनी' पर महाराष्ट्र के लोगों ने जो प्यार बरसाया उसके लिए धन्यवाद!
कौन हैं अमृता फडणवीस?
9 अप्रैल 1979 को नागपुर में जन्मीं अमृता के पिता डॉक्टर शरद रानाड़े ऑई स्पेस्लिस्ट हैं और उनकी मां डॉक्टर चारुलता रानाडे गायनेकोलॉजिस्ट हैं।
कितनी पढ़ी-लिखी हैं अमृता फडणवीस?
अमृता फडणवीस ने नागपुर सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की है और मशहूर जीएस कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में कॉमर्स की डिग्री हासिल की है। अमृता पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल में फाइंनेस में एमबीए की पढ़ाई की है।
क्या करती हैं अमृता फडणवीस
अमृता ने अपने करियर की शुरूआत 2003 में एक्सिस बैंक में एक कैशियर की नौकरी से की थी और कड़ी मेहनत और अपनी काबलियत के दम पर आज जानी-मानी सफल बैंकर बन चुकी हैं। उन्होंने कैशियर से बैंक ट्रांजेक्शन बैंकिंग डिपार्टमेंट की वाइस प्रेसिडेंट तक का सफर तय किया है।
सिंगर अमृता फडणवीस
अमृता बचपन की बचपन से शास्त्रीय संगीत में रुचि थी। अमृता ने प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल में सब धन माटी गाने से प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपना करियर की भी शुरूआत की। इसके बाद अमृता ने एसिड अटैक सर्वाइवर्स और कोविड योद्धाओं के लिए और महिला सशक्तिकरण पर गाना गाया है।
एक्टर अमृता फडणवीस
अमृता फडणवीस ने बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ टी सीरीज के म्यूजिक वीडियो में अपनी एक्टिंग का भी हुनर दिखाया है।
खिलाड़ी अमृता फडणवीस
अमृता फडणवीस ने बचपन में टेनिस खिलाड़ी भी रही ओर अंडर-16 टूर्नामेंट भी खेला था। 2018 में इन्हें एलएंडटी मुंबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट का मुख्य संरक्षक बनाया गया था। इसके अलावा समाज सेवा से जुड़ी अमृता फडणवीस समाज सेवा से जुड़ी हुई हैं।
सोशल मीडिया सेंसेशन अमृता फडणवीस
अमृता फडणवीस सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली फेमस हत्सियों में से एक हैं। सोशल मीडिया पर अमृता के 1.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर अमृता फडणवीस अपनी खूबसूरत फोटोज के अलावा परिवार और सामाजिक और राजनीतिक आयोजनों की फोटो शेयर कर खूब वाहवाही बटोरती रहती हैं।
पत्नी और मां अमृता फडणवीस
2005 में देवेंद्र फडणवीस से अमृता ने लव मैरिज की थी। दोनों की एक प्यारी सी बेटी दिविजा है। जो पढ़ाई के साथ अपनी मां की तरह सोशल वर्क करती हुई नजर आती हैं।
सीएम पति से ज्यादा धनवान अमृता फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस से उनकी पत्नी ज्यादा अमीर हैं। 2019-2024 के बीच, अमृता फडणीस ने 5.05 रुपये की कमाई की वहीं उनके पति देवेंद्र की कमाई चुनावी हलफनामें के अनुसार 1.66 करोड़ थी। अमृता का निवेश शेयर और म्यूचुयल फंड में हैं। दोनों की कुल संपति की बात की जाए तो 13.27 करोड़ रुपये है।
पलट के आई हूँ शाखों पे खुशबुएँ लेकर,
ख़िज़ाँ की ज़द का अब ग़म नहीं ,
मौसमे-बहार मरहमे ख़ुशी लाई है !Thanks #Maharashtra for wholeheartedly showering your love on your भाऊ & वहिनी !
— AMRUTA FADNAVIS (@fadnavis_amruta) December 5, 2024
I will perform my role as your वहिनी to the best of my abilities- with a mission to serve &… pic.twitter.com/OVTAbLSKd7












Click it and Unblock the Notifications