Maharashtra News: छत्रपति संभाजीनगर में दो गुटों में झड़प, इलाके में फैली हिंसा, पथराव हुआ, पुलिस वैन जलाई गई
Maharashtra clashes: पुलिस आयुक्त निखिल गुप्ता ने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर के किराडपुरा इलाके में दो समूहों के बीच झड़प हुई, पथराव किया गया, कुछ निजी और पुलिस वाहनों में आग लगा दी गई।

Maharashtra clashes: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के किराडपुरा इलाके में दो गुटों में मारपीट और झड़प के बाद इलाके में अशांति का माहौल है। रिपोर्ट के मुताबिक छत्रपति संभाजीनगर के किराडपुरा इलाके में बुधवार रात दो गुटों के बीच झड़प और मारपीट हो गई थी। लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया और राम मंदिर के बाहर कई वाहनों में आग लगा दी। इसके अलावा पुलिस वैन भी जलाई गई है।
पुलिस आयुक्त निखिल गुप्ता ने कहा, "पथराव हुआ और पुलिस के कुछ वाहनों में आग लगाई गई। लोगों को तितर-बितर करने के लिए हमने बल प्रयोग किया, अभी स्थिति शांतिपूर्ण है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जांच जारी है।"
रिपोर्ट के मुताबिक किराडपुरा इलाके में स्थित राम मंदिर के बाहर बुधवार की रात 12:30 बजे दो युवकों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद बात इतनी आगे बढ़ गई कि बड़ी तादाद में में वहां लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोग एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। उपद्रवियों ने कई वाहनों में आग लगा दी। बदमाशों ने पुलिस के वाहनों को भी आग लगा दिया। बताया जा रहा है कि बमबाजी की घटना भी सामने आई है।
AIMIM नेता मोहम्मद नसीरुद्दीन ने राम मंदिर के अंदर से एक वीडियो भी शेयर किया है और कहा कि "कुछ गलत खबर फैलाई गई थी कि कुछ बदमाशों ने मंदिर पर हमला किया था"। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज जलील मौके पर पहुंचे और लोगों से शहर में शांति बनाए रखने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications