Maharashtra Chunav: शिवसेना UBT ने जारी किया घोषणापत्र, धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट रद्द करने समेत किए वादे
Shiv Sena UBT Manifesto: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा हमने महाविकास अघाड़ी की 5 गारंटियों के बारे में बधवार को बतबाया और आज हम अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर रहे है उन्होंने बताया एमवीए गठबंधन में जो पांच गारटियां दी है उनमें हम कुछ अन्य योजनाएं अपने घोषणा पत्र में जोड़ रहे हैं।
उद्दव ठाकरे ने अपने घोषणा पत्र में मुंबइ्र के धारावी पुनर्विकास परियोजना के मौजूदा टेंडर को रद्द करने का प्रस्ताव देकर धारावी के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण वादा किया है। ठाकरे ने कहा धारावी के जरिए पूरे मुंबई को निगलने की तैयारी है, हजारो एकड़ जमीन एक बिजनसमैन को दे दी। उद्धव ठाकरे ने तर्क दिया कि मौजूदा टेंडर प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण है और परियोजना के डेवलपर अडानी के पक्ष में पक्षपाती है।

ठाकरे ने महाराष्ट्र में महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से लड़की बहन योजना को जारी रखने पर की बात कही। रिपोर्टर ने पूछा कि महाराष्ट्र में महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता करने के लिए धन का प्रबंध कहा से किया जाएगा, तो उद्धव ठाकरे ने कहा कि योजना तैयार है, हालांकि, वह इसका खुलासा नहीं करेंगे क्योंकि महायुति इस विचार को चुरा लेगी।
इसके अलावा, शिवसेना (यूबीटी) के घोषणापत्र ने मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए एक अभिनव दृष्टिकोण पेश किया है, जिसमें क्यूआर कोड के साथ पॉकेट घोषणापत्र लॉन्च किया गया है। उद्धव ठाकरे ने बताया कि यह कॉम्पैक्ट एडीशन मतदाताओं को कोड को स्कैन करके आसानी से पार्टी के चुनावी वादों तक पहुंचने की में मदद करेगा।
इसके अलावा उद्दव ठाकरे ने कहाहम महाराष्ट्र के बेटों को नौकरी दिलवाने का प्रबंध करेंगे। लड़कों के साथ-साथ राज्य की लड़कियों के एिल भी फ्री एजुकेशन की व्यवस्था करेंगं। उन्होंने कहाा ये केवल वादा नहीं हे जो हम कहते हैं उसे करते भी हैं।
VIDEO | Maharashtra Elections 2024: Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray (@uddhavthackeray) releases party's 'vachannama' in Mumbai.
"We have launched Shiv Sena's 'vachannama' which mentions details of works that we will do after Maha Vikas Aghadi (MVA) government is formed in… pic.twitter.com/Ncy4nQQvqB
— Press Trust of India (@PTI_News) November 7, 2024












Click it and Unblock the Notifications