Maharashtra Chunav Result: पति लगे हारने तो स्वरा भास्कर ने EVM पर उठाया सवाल, कह डाली ये बात
Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। यहां महाविकास अघाड़ी 53 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। शिवेसना (उद्धव ठाकरे गुट), एनसीपी (शरद पवार गुट) और कांग्रेस तीनों की अहम दलों का प्रदर्शन महाराष्ट्र में शर्मनाक रहा है।
पार्टी के कई बड़े नेता चुनाव हार गए। एक तरफ जहां संजय राउत ने इस चुनाव के नतीजों को स्वीकार करने से खारिज कर दिया और उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। चुनाव में हार के बाद विपक्षी दल के नेताओं ने ईवीएम से लेकर अलग-अलग वजहों का बहाना बनाना शुरू कर दिया है।

इसी कड़ी में स्वरा भास्कर ने भी ईवीएम पर सवाल खड़ा किया है। दरअसल स्वरा के पति फहद अहमद महाराष्ट्र में एनसीपी (शरद पवार गुट) से अणुशक्ति नगर सीट से मैदान में हैं। उनका सामना अजित पवार गुट की शिवसेना उम्मीदवार सना मलिक से हैं। सना मलिक नवाब मलिक की बेटी हैं।
स्वरा भास्कर ने ईवीएम पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, पूरा दिन वोट होने के बावजूद EVM मशीन 99% कैसे चार्ज हो सकती है ? इलेक्शन कमीशन जवाब दे। अणुशक्ति नगर विधानसभा में जैसे ही 99% चार्ज मशीने खुली उसके बीजेपी समर्थित एनसीपी को वोट मिलने लगे आख़िर कैसे ?
खुद फहद ने भी एक वीडियो शेयर करके इसी तरह के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिस भी ईवीएम की बैटरी 99 फीसदी चार्ज थी, उसमे उनके खिलाफ उम्मीदवार सना को कई गुना वोट मिले हैं। उनका कहना है कि 17 राउंड की काउंटिंग तक वह आगे चल रहे थे, लेकिन इसके बाद 99 फीसदी वाली ईवीएम खुलती हैं और सना को कई गुना मार्जिन मिलने लगता है। उन्होंने कहा कि वह इस मसले को लेकर चुनाव आयोग के पास जाएंगे।
बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर अकेले महायुति 227 सीटों पर जीत रही है जबकि पूरा महाविकास अघाड़ी 53 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है। अहम बात है कि लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी ने 48 में से 30 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन सिर्फ छह महीने के बाद पूरा चुनावी समीकरण बदल गया है।












Click it and Unblock the Notifications