Maharashtra Chunav 2024: पुणे के वोटरों ने पलट दी बाजी? चाचा-भतीजा की सियासी लड़ाई में कितने वोट पड़े?

Voting Percentage PUne Baramati Maharashtra Chunav 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में 20 नवंबर (बुधवार) को सभी 288 सीटों पर सिंगल फेज में मतदान हुआ। पूरे महाराष्‍ट्र में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक 58.41 फीसदी वोट डाले गए। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। इनसे पहले एग्जिट पोल नतीजे व राजस्‍थान के फलोदी सट्टा बाजार ने महायुति की सरकार बनने का अनुमान लगाया है।

मुम्‍बई के बाद दूसरे सबसे प्रमुख जिले पुणे में 54.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। पुणे शहर, बारामती समेत यहां के तमाम विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्‍यादा 64.50 प्रतिशत इंदापुर में पड़े हैं।

Maharashtra chunav 2024 Voting percentage

पुणे जिले में कहां कितना मतदान?

अंबेगांव- 63.87 प्रतिशत
बारामती-62.31 प्रतिशत
भोर-58.17 प्रतिशत
भोसरी-55.08 प्रतिशत
चिंचवाड़-50.01 प्रतिशत
डौंड-61.92 प्रतिशत
हदापसर-45.02 प्रतिशत
इंदापुर-64.50 प्रतिशत
जुन्‍नर-62.12 प्रतिशत
कासबा पेठ-54.91 प्रतिशत
खड़कवासला-51.56 प्रतिशत
खेड़ अलांदी-61.57 प्रतिशत
कोथरूड़ -47.42 प्रतिशत
मालव-64.44 प्रतिशत
पार्वती -48.65 प्रतिशत
पुणे छावनी-47.83 प्रतिशत
पींपरी-42.83 प्रतिशत
पुरंदर-52.05 प्रतिशत
शिरूर-58.90 प्रतिशत
शिवाजीनगर-44.95 प्रतिशत
बड़गांव शेरी-50.46 प्रतिशत

Maharashtra chunav 2024 Voting percentage
पूरे महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सबसे ज्‍यादा 69.63 प्रतिशत मतदान गढ़चिरौली जिले में हुआ है। वहीं, शहरी जिले मुंबई सिटी में 49.07 प्रतिशत व मुंबई उपनगर में 52.15 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। मुंबई में तमाम वीआईपी व बॉलीवुड सितारे भ वोट देते नजर आए हैं।
Maharashtra chunav 2024 Voting percentage

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में ताबड़तोड़ वोटिंग हुई है। महाराष्‍ट्र चुनाव की वीआईपी, हॉट और हाई प्रोफाइल सीटों पर भी मतदाताओं का उत्‍साह देखते बना। सर्वाधिक मतदान वाले जिले गढ़चिरोली में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें अहेरी सीट पर 68.43 प्रतिशत, आरमोरी सीट पर 71.26 प्रतिशत और गढ़चिरौली सीट पर 69.22 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Maharashtra chunav 2024 Voting percentage

मुंबई सिटी व मुंबई उपनगर जिले की अणुशक्ति नगर सीट से अभिनेत्री स्‍वरा भास्‍कर के पति फहद अहमद, वर्ली से उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्‍य ठाकरे, माहिम से राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे, बांद्रा पूर्व से बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी चुनाव लड़ रहे हैं। मुंबादेवी सीट से शाइना एनसी 'इर्म्‍पोटेड माल' व 'माल हूं महिला नहीं' मुद्दे को लेकर चर्चा में रही हैं।

मुंबई सिटी जिले की किस सीट पर कितना मतदान?

विधानसभा क्षेत्र व मतदान प्रतिशत
बायकुल्‍ला-50.41 प्रतिशत
कोलबा-41.64 प्रतिशत
धारावी-46.15 प्रतिशत
माहिम-58.00 प्रतिशत
मालाबार हिल-50.08 प्रतिशत
मुंबादेवी-46.10 प्रतिशत
शिवडी-51.70 प्रतिशत
सायन कोलिवाडा-50.54 प्रतिशत
वाडला-52.62 प्रतिशत
वर्ली-47.50 प्रतिशत

मुंबई उपनगर जिले की किस सीट पर कितना मतदान?

विधानसभा क्षेत्र व मतदान प्रतिशत
अंधेरी पूर्व-54.71 प्रतिशत
अंधेरी पश्चिम-50.36 प्रतिशत
अणुशक्ति नगर-49.95 प्रतिशत
भांडुप पश्चिम-60.18 प्रतिशत
बोरीवली-60.50 प्रतिशत
चांदीवली-47.05 प्रतिशत
चारकोप-53.85 प्रतिशत
चेंबूर-52.07 प्रतिशत
दहीसर-50.98 प्रतिशत
दिंडोशी-57.52 प्रतिशत
घाटकोपर पूर्व-59.01 प्रतिशत
घोटकोपर पश्चिम-59.65 प्रतिशत
गोरेगांव-52.27 प्रतिशत
जोगेश्‍वरी पूर्व-55.66 प्रतिशत
कलिना-49.33 प्रतिशत
कांदीवली-50.85 प्रतिशत
कुरला-52.75 प्रतिशत
मगथाणे-53.10 प्रतिशत
मलाड पूर्व-48.66 प्रतिशत
मानखुर्द शिवाजी नगर-52.00 प्रतिशत
मुलुंड-52.20 प्रतिशत
वांद्रे पूर्व-49.51 प्रतिशत
वांद्रे पश्चिम-50.36 प्रतिशत
वरसोवा-47.45 प्रतिशत
विखरोली- 55.30 प्रतिशत
विले पार्ले-56.98 प्रतिशत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+