Maharashtra chunav 2024: स्‍वरा भास्‍कर के पति, राज ठाकरे-बाबा सिद्दीकी के बेटे व शाइना NC की सीट के क्‍या हाल

Voting Percentage Mumbai Maharashtra: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में आज 20 नवंबर को सुबह सात बजे से सिंगल फेज में मतदान हो रहा है। अपराह्न 3 बजे तक सभी 288 सीटों पर 45.53 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। महाराष्‍ट्र में अब तक सबसे ज्‍यादा 62.99 प्रतिशत मतदान गढ़चिरौली जिले में हुआ है। वहीं, शहरी जिले मुंबई सिटी में 39.34 प्रतिशत व मुंबई उपनगर में 40.89 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। मुंबई में तमाम वीआईपी व बॉलीवुड सितारे वोट देते नजर आए हैं।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में ताबड़तोड़ वोटिंग हो रही है। महाराष्‍ट्र चुनाव की वीआईपी, हॉट और हाई प्रोफाइल सीटों पर भी मतदाताओं का उत्‍साह देखते बन रहा है। सर्वाधिक मतदान वाले जिले गढ़चिरोली में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें अहेरी सीट पर 66.27 प्रतिशत, आरमोरी सीट पर 60.50 प्रतिशत और गढ़चिरौली सीट पर 62.43 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Voting percentage Mumbai

मुंबई सिटी व मुंबई उपनगर जिले की अणुशक्ति नगर सीट से अभिनेत्री स्‍वरा भास्‍कर के पति फहद अहमद, वर्ली से उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्‍य ठाकरे, माहिम से राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे, बांद्रा पूर्व से बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी चुनाव लड़ रहे हैं। मुंबादेवी सीट से शाइना एनसी 'इर्म्‍पोटेड माल' व 'माल हूं महिला नहीं' मुद्दे को लेकर चर्चा में रही हैं।

मुंबई की हॉट सीटों के हाल

अणुशक्ति नगर सीट-फहद अहमद एनसीपी एसपी Vs सना मलिक एनसीपी (अजित पवार)-8.62 प्रतिशत मतदान
वर्ली सीट- आदित्य ठाकरे (शिवसेना यूबीटी) Vs मिलिंद देवड़ा (शिवसेना)-39.11 प्रतिशत मतदान
माहिम सीट- अमित ठाकरे (मनसे) Vs सदा सरवणकर (शिवसेना) Vs महेश सावंत (शिवसेना यूबीटी)-45.56 प्रतिशत मतदान
मानखुर्द-शिवाजीनगर सीट- अबू आजमी (सपा) Vs नवाब मलिक (एनसीपी)-39.11 प्रतिशत मतदान
दिंडोशी सीट- सुनील प्रभु (शिवसेना यूबीटी) Vs संजय निरुपम (शिवसेना) -43.78 प्रतिशत मतदान
मुंबादेवी सीट- शाइना एनसी (शिवसेना) Vs अमीन पटेल (कांग्रेस) -36.94 प्रतिशत मतदान
बांद्रा पूर्व सीट - जीशान सिद्दीकी (एनसीपी) Vs वरुण सरदेसाई (शिवसेना यूबीटी)-37.49 प्रतिशत मतदान

यह भी पढ़ें- Voting Percentage Mumbai: महाराष्‍ट्र चुनाव में कितने मुंबईकर ने दिया वोट? जानें मुंबई का वोटिंग प्रतिशत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+