Maharashtra Chunav 2024: महाराष्‍ट्र की वो 43 सीटें जहां महिलाएं हैं MLA मेकर, क्‍या इस बार पलट देंगी बाजी?

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में कुल 288 में से 43 सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्‍या ज्‍यादा है। गुहागर, दापोली, राजापुर व नवापुर में महिला-पुरुष वोटरों की संख्‍या 10 हजार से ज्‍यादा है।

महाराष्‍ट्र की महाभारत में किंगमेकर भले ही कोई भी हो, मगर कुल 288 में से 43 सीटें ऐसी हैं, जहां पर महिलाएं विधायक मेकर हैं। माने महिला मतदाताओं की संख्‍या पुरुषों से अधिक है, जो वोट की चोट से हार-जीत के समीकरण बदल सकती हैं।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं की संख्‍या कुल 9 करोड़ 70 लाख 25 हजार 119 है। इनमें 5 करोड़ से अधिक पुरुष मतदाता और लगभग 4.69 करोड़ महिला मतदाता हैं। महाराष्‍ट्र में आधी आबादी के कुल वोट भले ही पुरुषों से कम हैं, मगर 43 सीटों पर ज्‍यादा है।

Maharashtra Chunav 2024

महाराष्‍ट्र में 47,392 मतदाताओं की उम्र 100 साल से ज्‍यादा है। सबसे बुजुर्ग मतदाता की उम्र 109 साल है। महाराष्‍ट्र में 6 हजार 101 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं। 22 लाख 22 युवा मतदाता है, जो पहली बार वोट डालेंगे। महाराष्‍ट्र की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान है। नतीजे 24 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Maharashtra Chunav 2024

महाराष्‍ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 145 सीटें हैं। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने 56 और शिवसेना ने 56 सीटें जीतकर सरकार बनाई। तब बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था। तीसरे नंबर पर 54सीटें लेकर एनसीपी और 44 सीटें लेकर कांग्रेस रही। बाद में शिवसेना ने कांग्रेस व एनसीपी के साथ गठबंधन की सरकार बना ली थी।

महाराष्‍ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटें सूब के छह बड़े रीजन में बंटी हुई हैं, जिनमें पश्चिमी महाराष्ट्र में 70, विदर्भ में 62, मराठवाड़ा में 46, ठाणे+कोंकण में 39, मुंबई में 36 और उत्तर महाराष्ट्र में 35 सीटें शामिल हैं। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2019 भाजपा और शिवसेना ने मराठवाड़ा, ठाणे और कोंकण रीजन में शानदार प्रदर्शन किया। नतीजा सरकार बनी। हालांकि बाद में शिवसेना व एनसीपी में टूट-फूट और असली-नकली की लड़ाई ने पूरी सियासी तस्‍वीर ही बदल दी।

महाराष्‍ट्र में कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा चुनाव?

महाविकास अघाड़ी घटक दल में कांग्रेस 103, उद्धव ठाकरे शिवसेना 96 और शरद पवार एनसीपी 87 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि महायुति के घटक दल में भाजपा 148, एकनाथ शिंदे शिवेसना 80 और अजित पवार एनसीपी 52 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

288 सीटों पर 7995 उम्‍मीदवार

महाराष्‍ट्र विधानसभा की 288 सीटें हैं। 29 अक्‍टूबर नामांकन पत्र दाखिल का आखिरी दिन था। इस दिन तक कुल 7 हजार 995 उम्‍मीदवारों ने 10 हजार 905 पर्चे भरे हैं। फिलहाल बागियों को मनाया जा रहा है। उन्‍हें नाम वापसी के लिए राजी किया जा रहा है। चार नवंबर नाम वापसी का आखिरी दिन है। सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतों की गिनती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+