Maharashtra Chunav 2024: कौन है BJP नेता, जो NCP की टिकट मांगने मास्‍क लगाकर शरद पवार के पास पहुंचा!

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 चल रहे हैं। तारीखों का ऐलान हो चुका है। उम्‍मीदवार घोषित होने से पहले चौंकाने वाली खबर आई कि महाराष्‍ट्र भाजपा नेता मास्‍क लगाकर शरद पवार से मिलने पहुंच गया है। वजह एनसीपी की टिकट के लिए 'सियासी जुगाड़' लगाना बताया जा रहा है।

महाराष्‍ट्र की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को एक साथ वोट डाले जाएंगे। नतीजे झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के साथ 23 नवंबर को आएंगे। 26 नवंबर से पहले महाराष्‍ट्र में नई सरकार बन जाएगी। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में पहली बार ऐसा हो रहा है कि छह बड़ी पार्टियां एक साथ चुनाव मैदान में हैं।

Maharashtra Chunav 2024 ncp candidate list

महाराष्‍ट्र चुनाव 2024 में अभी टिकटों पर मंथन चल रहा है। किसी पार्टी ने उम्‍मीदवारों की कोई सूची जारी नहीं की है। संभावित उम्‍मीदवार टिकटों के लिए 'सियासी जुगाड़' लगा रहे हैं। आलम तो यह है कि भाजपा नेता कथित रूप से एनसीपी के टिकट पर भी चुनाव लड़ना चाह रहे हैं।

दरअसल, शरद पवार वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने तगड़ी टूट-फूट के बावजूद लोकसभा चुनाव 2024 में शानदार प्रदर्शन किया। आठ सीटें जीतीं। अजित पवार वाली एनसीपी से 7 सीट ज्‍यादा। ऐसे में शरद पवार वाली एनसीपी की टिकट पर विधानसभा चुनाव 2024 लड़ने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही है।

लोकमत वेबसाइट की एक खबर के अनुसार शुक्रवार को बीजेपी विधान परिषद विधायक रणजीत सिंह मोहिते पाटील (Ranjeet Singh Mohite Patil) मुंबई की यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में शरद पवार से मिलने पहुंचे। मास्‍क लगाकर कार में बैठे रंजीत सिंह मोहिते पाटील मीडिया के कैमरों को देखकर बचने की कोशिश करते रहे। मीडिया को देख तुरंत वहां से चले गए। यहां देखें VIDEO

मीडिया की खबर में दावों में किया जा रहा है कि रणजीत सिंह मोहिते पाटील महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में माढा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के इच्‍छुक हैं। माढा से एनसीपी की टिकट के सिलसिले में शरद पवार से मिलने पहुंचे। रणजीत सिंह मोहिते पाटील से पहले 15 अक्‍टूबर को अजित पवार वाली एनसीपी के नेता सतीश चव्हाण ने शरद पवार से मुलाकात की। जिस पर आज उनको पार्टी ने छह साल के लिए निलंबित कर दिया है।

माढ़ा सीट पर एनसीपी के उम्‍मीदवार

खबरों तो यह भी आ रही है कि रणजीत सिंह मोहिते पाटील शरण पवार की एनसीपी ज्‍वाइन करना चाहते हैं। इससे पहले वे किसी भी वक्‍त बीजेपी विधान परिषद विधायक पद से इस्‍तीफा दे सकते हैं। उधर, माढा सीट पर शरद पवार की एनसीपी के 2 अन्‍य बड़े नेता भी दावेदारी जता रहे हैं। इनमें मौजूदा विधायक बबन शिंदे के बेटे रंजीत शिंदे व विट्ठल सहकारी चीनी फैक्ट्री के अध्यक्ष अभिजीत पाटील का नाम शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+