Maharashtra Chunav: बीजेपी ने महायुति में रहकर भी कैसे अपने लिए बनाई अलग रणनीति?

Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। कर्नाटक में उसके हाथ से सत्ता निकल चुकी है। तेलंगाना में भी उसके सपने चकनाचूर हो चुके हैं। ऐसे में महाराष्ट्र जैसे राज्य को वह किसी भी कीमत पर हाथ से नहीं निकलने देना चाहती। राज्य में नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित हैं। इसके लिए पार्टी अभी से अपनी खास रणनीति पर अमल करना शुरू कर चुकी है।

आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र में बीजेपी के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अभी से राज्य में ज्यादा समय देना शुरू कर दिया है। हालांकि, बीजेपी सत्ताधारी महायुति गठबंधन का हिस्सा है और चुनाव में वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी के साथ तालमेल में ही लड़ेगी, लेकिन पार्टी अपने लिए खास रणनीति भी तैयार कर रही है।

maharashtra chunav

महाराष्ट्र में बीजेपी हर सीट के लिए बना रही है विशेष रणनीति
बीजेपी चुनाव प्रचार से लेकर हर सीट के लिए विशेष रणनीति तैयार करने पर काम कर रही है। पार्टी की ओर से प्रत्येक सीट के गुणा गणित के आधार पर उम्मीदवारों के नाम छांटे जा रहे हैं। वहीं हर सीट के लिए विशेष तौर पर केंद्रीय नेताओं को उतारने की तैयारी है, ताकि चुनाव अभियान को एक समान धार दिया जा सके।

भाजपा कैडर के बीच फडणवीस ही होंगे चेहरा
एक बात तय है कि इस बार के चुनाव में भी भाजपा अपनी पार्टी की ओर से उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणनीस को नेतृत्व के चेहरे के तौर पर आगे रखेगी। ईटी ने प्रदेश भाजपा नेताओं के हवाले से रिपोर्ट दी है कि हालांकि विधानसभा चुनावों में पार्टी की ओर से शिंदे, फडणवीस और अजित पवार के संयुक्त नेतृत्व को प्रोजेक्ट किया जाएगा, पार्टी कैडर के बीच फडणवीस ही चेहरा होंगे।

पार्टी ने फडणवीस को केंद्र में रखकर सरकारी योजनाओं के पोस्टर भी बनवाए हैं, ताकि बीजेपी कार्यकर्ताओं में सकारात्मक संदेश जाए, जो कि प्रदेश में अपनी ही अगुवाई वाली सरकार फिर से देखने को उतावले हैं। फडणवीस राज्य में भाजपा के प्रमुख चेहरे तो हैं ही, पार्टी की ओर से वह सहयोगियों के साथ सीटों के बंटवारे और विभिन्न सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नामों की चर्चा की भी अगुवाई कर रहे हैं।

भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव को एमपी दोहराने की जिम्मेदारी
भाजपा ने यहां भूपेंद्र यादव के सहयोग के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सह-चुनाव प्रभारी बनाया है। इन नेताओं ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी को अप्रत्याशित जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसलिए, पार्टी ने इन दोनों को महत्वपूर्ण जिम्मा देकर महाराष्ट्र भेजा है।

क्षेत्र और सीटों के हिसाब से बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की तैनाती
महाराष्ट्र चुनाव के लिए भाजपा की रणनीति का एक सबसे खास पहलू ये है कि पार्टी ने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में वरिष्ठ नेताओं की तैनाती की है, जो संबंधित क्षेत्र में पूरे चुनाव अभियान की कमान संभालेंगे। पार्टी के ये तमाम नेता चुनावी रणनीति बनाने में धुरंधर माने जाते हैं।

चुनावी राजनीति के धुरंधरों को मिली जिम्मेदारी
मसलन, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नागपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगे। एमपी के ही एक और मंत्री और पार्टी के बड़े नेता प्रह्लाद पटेल को यवतमाल वर्धा का जिम्मा दिया गया है। एमपी के एक और वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा भंडारा-गोंदिया क्षेत्र पर नजर रखेंगे।

कर्नाटक के वरिष्ठ भाजपा नेता सीटी रवि ने तो पुणे और पश्चिम महाराष्ट्र में अपना काम शुरू भी कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन को संभाजीनगर का उत्तरदायित्व दिया गया है तो गुजरात के बीजेपी विधायक अमित ठाकर को नासिक क्षेत्र में तैनात किया गया है। वहीं अहमदनगर जिले का कार्यभार पार्टी ने अनिल जैन के हवाले किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+