Maharashtra Chunav 2024: बीजेपी उम्‍मीदवारों की पहली सूची, कौनसा फॉर्मूला अपनाया, कितने MLA के कट सकते टिकट?

BJP Candidates Chunav list Maharashtra Chunav 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति गठबंधन में सीट शेयरिंग तय होते ही उम्‍मीदवारों की सूची को फाइनल करने पर मंथन तेज हो गया है। महाराष्‍ट्र भाजपा उम्‍मीदवारों की सूची आज या कल में किसी भी वक्‍त जारी हो सकती है। खबर है कि भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली सूची में महाराष्‍ट्र की 106 सीटों पर प्रत्‍याशी उतारे जा सकते हैं।

महायुति सीट शेयरिंग: महाराष्‍ट्र में BJP, शिवसेना व NCP की सीटें

दरअसल, महाराष्‍ट्र चुनाव 2024 में महायुति की पार्टी भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और NCP (अजित पवार ) के बीच सीट शेयरिंग का मसला सुलझ गया है। सीट शेयरिंग को लेकर शुक्रवार रात अमित शाह के घर NDA के घटक दलों की ढाई घंटे बैठक हुई थी। सूत्र कह रहे बैठक में भाजपा को 155, शिवेसना को 78 और एनसीपी को 55 सीटें देना तय हुआ।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में महायुति में सीटों के बंटवारे पर बनी सहमति! जानें बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी को मिली कितनी सीटें

Maharashtra Chunav 2024 BJP candidates

यह भी पढ़ें- Maharashtra Chunav 2024: कौन है BJP नेता, जो NCP की टिकट मांगने मास्‍क लगाकर शरद पवार के पास पहुंचा!

अमित शाह के साथ बैठक में शिंदे, पवार व फडणवीस

महाराष्‍ट्र की 'महाभारत' 2024 के अमित शाह के घर बैठक में महाराष्‍ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी CM अजित पवार मौजूदा रहे। सीट शेयरिंग फाइनल करने के बाद तीनों नेताओं का फोकस अपनी-अपनी पार्टी के उम्‍मीदवारों की सूची जारी करने पर है।

महाराष्‍ट्र चुनाव 2024: भाजपा की पहली सूची में बड़े चेहरे

मीडिया की खबरों के अनुसार सीट शेयरिंग फॉमूले पर सहमति के बाद भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली सूची में 106 दावेदारों को टिकट दी जा सकती है। पहली सूची में उन्‍हीं सीटों में उन सीटों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिन पर देवेंद्र फडणवीस जैसे बड़े चेहरे चुनाव लड़ेंगे। वहीं, इस बार दो दर्जन मौजूदा भाजपा विधायकों के टिकट काटे जाने की भी चर्चा है।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में 20 नवंबर को मतदान

उल्‍लेखनीय है कि महाराष्‍ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं। सभी पर ही एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। नतीजे झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के साथ 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे। इससे पहले महाराष्‍ट्र में 22 अक्‍टूबर से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 29 अक्‍टूबर तक चलेगी। 4 नवंबर तक नाम वापसी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+