Maharashtra: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को बम से उड़ाने की धमकी, बिहार और मुंबई से आई कॉल

मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) में बम की सूचना मिलने ही रेवले और जीआरपी अधिकारियों में हडकंप मच गया। एक फोन कॉल के जरिए जीआरपी मुंबई को इसकी सूचना दी गई थी। जब कॉल की छानबीन की गई तो पता चला कि एक ही नंबर से मुंबई और बिहार दोनों जगह से जीआरपी मुंबई को कॉल कर सीएसएमटी में आरडीएक्स रखे जाने की धमकी दी गई थी। जीआरपी के साथ मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा कि एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर सरकारी रेलवे पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया और दावा किया कि शुक्रवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) में आरडीएक्स रखा गया है। इस कॉल के बाद सभी सीएसएमटी स्टेशनों पर तलाशी ली गई।

Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus

मामले में एक आरोपी शख्स को हिरासत में लिया गया है। जीआरपी मुंबई ने एक बयान में कहा, "मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी देने वाले कॉल करने वाले सचिन शिंदे को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।"

एक बयान में मुंबई में सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने एक बयान में कहा, "मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर आरडीएक्स रखे जाने के संबंध में जीआरपी नियंत्रण कक्ष में एक कॉल प्राप्त हुई थी...एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर दावा किया कि सीएसएमटी पर आरडीएक्स रखा जा रहा है। कॉल मिलते ही जीआरपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ते को सूचित किया। सभी सीएसएमटी स्टेशनों पर तलाशी ली गई।"

रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि जब कॉल करने वाले के स्थान का पता लगाने का प्रयास किया गया, तो वह सीएसएमटी के पास दिखाई दिया। कुछ ही समय बाद शख्स ने मोबाइल फोन बंद कर दिया। जिस नंबर से कॉल किया गया उसकी लोकेशन मुंबई और बिहार दोनों स्थानों पर पाई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+