Maharashtra cabinet expansion: एकनाथ शिंदे की शिवसेना से कौन-कौन बन रहा मंत्री?

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्‍ट्र में मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का मंत्रीमंडल विस्‍तार अभी तक नहीं हुआ है। खबर है कि उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे भाजपा का पॉवर शेयरिंग का जो फॉर्मूला तैयार किया गया है, उसके लिए मान गए हैं। इसके बाद अब जल्‍द ही मंत्रीमंडल विस्‍तार की तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा।

अब मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार से पहले इस बात को लेकर कयास लगाए जा रहे है कि नई सरकार में एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना को क्या मिलेगा और फडणवीस कैबिनेट में शिवसेना से किन-किन विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा? तो आइए जानते हैं

Eknath Shinde

महाराष्‍ट्र मंत्रीमंडल में मुख्यमंत्री सहित 43 मंत्रियों की कुल संख्‍या होनी चाहिए। सूत्रों के अनुसार महाराष्‍ट्र फडणवीस मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा के 22, शिवसेना को 12 और एनसीपी के 10 नेताओं को शामिल किया जाना तय है। शिवसेना को फडणवीस कैबिनेट में 12 मंत्री पद दिए जाने की उम्मीद है। इसमें आठ कैबिनेट मंत्री और चार राज्य मंत्री शामिल हैं।

शिंदे को क्‍या मिलेगा?

विभागों के प्रस्तावित आवंटन को लेकर एकनाथ शिंदे के असंतोष की खबरें सामने आ रही थीं क्‍योंकि एकनाथ शिंदे को गृह और राजस्व विभाग देने को तैयार नहीं है, जो विवाद का विषय बन गया है। हालांकि अब दावा किया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे भाजपा की शर्तों को मान गए हैं। शिवसेना को शहरी विकास विभाग मिलने की संभावना है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने वित्त मंत्रालय समेत महत्वपूर्ण मंत्रालयों की अपनी मांग दोहराई है। गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में अजित पवार उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के पद पर थे।

शिवसेना से कौन-कौन बन रहा मंत्री?

सूत्रों के अनुसार शिवसेना के कोटे से कैबिनेट मंत्री को लेकर जो संभावित नाम सामने आए हैं। उनमें उदय सामंत, शंभूराज देसाई, दादा भूसे, प्रताप सरनाईक, संजय शिरसाट, गुलाबराव पाटिल, आशीष जायसवाल, अर्जुन खोतकर और भरत गोगावाले शामिल हैं जिन्‍हें मंत्री बनाया जाने की खबर है। इसके अलावा योगेश कदम, विजय शिवतारे, राजेंद्र यादवकर या प्रकाश अबितकर राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ले सकते हैं।

महायुति गठबंधन ने हाल ही में हुए महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनावों में 288 विधानसभा सीटों में से 230 पर जीत हासिल की। ​​इस चुनावी सफलता के बाद, देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्रियों शिंदे और अजीत पवार ने 5 दिसंबर को शपथ ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+