Maharashtra Bypoll: चिंचवाड़-कसबा पेठ उपचुनाव से जुड़ी 10 बड़ी बातें

महाराष्ट्र में दो सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। कसबा पेठ और चिंचवाड़ सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। दोनों ही सीटों पर भाजपा के विधायक की मृत्यु की वजह से खाली हुई थी, जिसके बाद यहां मतदान हो रहे हैं।

 eknath shinde

Maharashtra Bypoll: महाराष्ट्र में आज दो विधानसभा सीटों पर हो रहा उपचुनाव काफी अहम है। कसबा पेठ और पिंपरी चिंचवाड़ सीट पर हो रहे उपचुनाव पर हर किसी की नजर है, क्यों कि शिवसेना पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह को एकनाथ शिंदे खेमे के पास जाने के बाद पहली बार उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। बता दें कि दोनों ही सीटों पर चुनाव सुबह 7 बजे शुरू हो गया है। लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। इस उपचुनाव की 10 अहम एवं बड़ी बातें यहां पढ़िए।

  1. कसबा और चिंचवाड़ पर उपचुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि यहां पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक तिलक और लक्ष्मण जगताप की मृत्यु हो गई थी।
  2. कसबा विधानसभा पुणे जिले में आता है, यहां पर भाजपा के हेमंत रसाने और कांग्रेस के रवींद्र धांगेकर मैदान में हैं।
  3. रवींद्र को महाविकास अघाड़ी का समर्थन प्राप्त है, जिसमे कांग्रेस, एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना शामिल है।
  4. चिंचवाड़ एक औद्योगिक शहर है जोकि पुणे के करीब है यहां पर भाजपा के अश्विनी जगताप और एनसीपी के नाना काटे मैदान में हैं।
  5. कसबा विधानसभा मे कुल 275428 रजिस्टर्ड मतदाता हैं, जबकि चिंचवाड़ में 568954 वोटर्स हैं।
  6. शिवेसना के मुखिया और प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद, वह उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस , एनसीपी चीफ शरद पवार, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, एनसीपी नेता अजीत पवार, आदित्य ठाकरे ने पिछले 10 दिनों में चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया है।
  7. शनिवार को कांग्रेस के रवींद्र धांगेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए थे, उनका आरोप था कि भाजपा वोटर्स में पैसा बांट रही है।
  8. जब पुलिस ने इस मामले में जांच का भरोसा दिया तब उन्होंने भूख हड़ताल खत्म की।
  9. शिवसेना में दो फाड़ होने के बाद पहली बार यह बड़ा मुकाबला विधानसभा चुनाव में शिवसेना खेमे के बीच है।
  10. कई क्षेत्रीय लोगों को भरोसा है कि आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की दिशा को यह उपचुनाव तय करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+