VIDEO: कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में टूटी बैलगाड़ी, समर्थकों के साथ नीचे गिरे मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष
मुंबई, जुलाई 10: पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही कीमतों के खिलाफ महाराष्ट्र में आज कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार को मुंबई कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भाई जगताप के नेतृत्व में शहर के एंटॉप हिल के भरणी नाका इलाके में एक बैलगाड़ी मार्च निकाला गया। इसी दौरान एक हादसा हो गया। प्रदर्शन के दौरान बैलगाड़ी टूट गई। हादसे में कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
Recommended Video

पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मुंबई में एक बैलगाड़ी के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे थे। धरने के दौरान सबसे आगे चल रही बैलगाड़ी पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप अपने दो दर्जन समर्थकों के साथ खड़े थे। इसी दौरान अधिक वजन के चलते बैलगाड़ी टूट गई। इसके बाद भाई जगताप अपने समर्थकों के साथ नीचे गिर पड़े।
अचानक हुए हादसे के चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि मौके पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप को जमीन से उठाया। हालांकि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। एक बैल के पैर में भी चोट आई है। हालांकि घटना के बाद भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन जारी ऱखा।
बता दें कि, आधे से ज्यादा देश में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का मौजूदा क्रम 04 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महँगा हुआ था। जुलाई में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.10 रुपये और डीजल की कीमत 72 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है। मुंबई में पेट्रोल 34 पैसे महँगा होकर 106.59 रुपये और डीजल 28 पैसे महँगा होकर 97.46 रुपये प्रति लीटर का हो गया।












Click it and Unblock the Notifications