VIRAL VIDEO: जंगल में साथ थे प्रेमी-प्रेमिका तभी आ धमके कुछ युवक, लड़की को लेकर जाने लगे बदमाश
बुलढाणा। सोशल मीडिया पर प्रेमी युगल की पिटाई का वीडियो तेज से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बुलढाणा शहर का है। वायरल हो रहे वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि कुछ बदमाश युवक प्रेमी युगल के साथ अभद्रता करते हुए नजर आ रहे हैं। सभी बदमाश प्रेमी युगल के साथ मारपीट भी कर रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद से पुलिस जांच में जुट गई है।

तालाब किनारे बैठे हुए थे प्रेमी युगल
बुलढाणा शहर के गोंदेगांव में प्रेमी युगल घूमने के लिए आया हुआ था। प्रेमी युगल तालाब किनारे बैठा हुआ था। तभी अचानक वहां गांव के कुछ युवक आए और उन्हें परेशान करने लगे। उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगे। बदमाशों ने प्रेमी युगल को पहले तो पीटा और फिर उनका वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देने लगे।

लड़की के साथ की छेड़खानी
इस दौरान एक-दो युवकों ने लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। युवकों ने लड़की के गले को पकड़कर उसके साथ जबरदस्ती करने की भी कोशिश की। इस दौरान बदमाश युवकों ने लड़की के कपड़ों को भी उतारने की कोशिश की। वायरल हो रहे इस वीडियो को रराहुल नाम के लड़के ने ट्विटर पर ट्वीट भी किया है। साथ ही उसने यह मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

प्रेमिका को छोड़ने की भीख मांगता रहा प्रेमी
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि प्रेमी युगल तालाब किनारे बैठे हुए हैं। उसने जल्द ही इस पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि युवक-युवती तालाब किनारे बैठे हुए हैं। वह कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं। पीड़ित लड़का बार-बार यही चीज कहता हुआ दिख रहा है। लेकिन बदमाश युवकों ने उनकी एक न सुनी और दोनों की पिटाई करते रहे।












Click it and Unblock the Notifications