मुंबई के भूषण पुरस्कार समारोह में 13 मौतों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, सामने आई त्रासदी की असली वजह
महाराष्ट्र में भूषण समारोह के दौरान हुई मौतों के बाद शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। जिसमें लोगों की मौत के स्पष्ट कारणों का पता चला है।

Mumbai Heat Stroke Death: महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह (Maharashtra Bhushan Award ceremony) में हुई 13 मौतों का कारणों का गुरवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उल्लेख किया गया। एक्सपर्ट्स ने इन मौतों की वजह हीट स्ट्रोक बताई है। पोर्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया कि ये मौतें गंभीर गर्मी और पानी की कमी के कारण डिहाइड्रेशन के कारण हुई हैं।
महाराष्ट्र के खारघर हीटस्ट्रोक त्रासदी में 16 अप्रैल को हुई मौतों के बाद शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। एक मेडिकल एक्सपर्ट के मुताबिक रिपोर्ट से पता चला है कि खारघर में हीटस्ट्रोक की वजह से जिन लोगों के मौत हुई उन्होंने कुछ भी नहीं खाया था। इसके अलावा वे कम से कम सात घंटे पानी बहुत कम या फिर नहीं पिया था।
बता दें कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के खारघर के अंतरराष्ट्रीय कॉर्पोरेट पार्क में प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अप्पासाहेब धर्माधिकारी के लिए एक पुरस्कार समारोह आयोजित किया जा रहा था। जिसमें घंटों धूप में खुले मैदान में रहने के बाद कुल 14 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें से 13 की मौत की वजह हीटस्ट्रोक बताई गई है।
खारघर में मौतों के बाद शवों के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अधार पर एक्सपर्ट ने दावा किया कि मृतकों में से एक को दिल की बीमारी भी थी। इसी तरह, मधुमेह और उच्च रक्तचाप वाले लोगों की स्थिति भी ऐसी परिस्थितियों में तेजी से बिगड़ती है। जबकि एक से अधिक बीमारी वाले मरीज वाले व्यक्ति को थोड़े-थोड़े अंतराल पर कुछ खाना चाहिए और लंबे समय तक गर्मी के संपर्क में रहने पर तरल पदार्थ का सेवन आवश्यक होता है, जबकि ऐसा नहीं किया गया। जिन लोगों के मौत हुई वे धूप और गर्मी के अत्यधिक संपर्क में थे और उनके शरीर में पानी की मात्रा बिल्कुल ना के बराबर थी।
वहीं संजय राउत की ओर से इन मौतों को लेकर शिंदे सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भूषण पुरस्कार समारोह में उचित व्यवस्था ना होने के कारण 50- 75 लोग मारे गए हैं। इन मौतों को जिम्मेदारी लेते हुए सीएम शिंदे को इस्तीफा देना चाहिए। संजय राउत के इस बयान पर अब शिवसेना नेता संजय शिरसाट, भारतशेत गोगावाले और किरण पावस्कर ने उनके ख खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।












Click it and Unblock the Notifications