VIDEO : महाराष्ट्र में बल्हारशाह जंक्शन पर फुट ओवर ब्रिज से स्लैब गिरे, एक महिला की मौत

महाराष्ट्र में एक रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का स्लैब गिर गया। चार लोगों के घायल होने की सूचना है। Maharashtra Balharshah junction foot over bridge Slabs fall off people injured

Maharashtra में बल्हारशाह जंक्शन पर एक फुट ओवर ब्रिज से अचानक स्लैब गिरने के कारण लोगों के घायल होने की खबर है। चंद्रपुर में बल्हारशाह जंक्शन पर हुए हादसे में चार लोगों के घायल होने की सूचना है। चंद्रपुर जिला सूचना अधिकारी ने बाद में इस घटना पर अपडेट देते हुए कहा कि 48 वर्षीय एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। महिला फुट ओवर ब्रिज गिरने से घायल हो गई थीं, उनका इलाज चल रहा था लेविन वह बच नहीं पाईं।

Maharashtra Balharshah

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में हुए हादसे के बारे में सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर (CPRO) शिवाजी सुतार ने बताया कि नागपुर मंडल के बल्हारशाह में आज शाम करीब 5.10 बजे फुट ओवर ब्रिज का प्री-कास्ट स्लैब का हिस्सा गिर गया। हादसे में 4 लोग घायल हो गए और सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल भेज दिया गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बल्हारशाह जंक्शन पर हादसे के बाद पीड़ितों की मदद के बारे में सीपीआरओ ने बताया कि रेलवे ने गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायल व्यक्तियों को शीघ्र स्वस्थ होने के लिए अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित कर सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार दिया जा रहा है।

नागपुरटुडे डॉट इन की रिपोर्ट के मुताबिक बल्हारशाह जंक्शन पर हादसे में लगभग दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। एक शख्स की मौत भी कही बात कही जा रही है। हालांकु, किसी अधिकारी ने मौत की पुष्टि नहीं की है। इस रिपोर्ट में कहा गया कि प्लेटफॉर्म संख्या 1 औऱ दो को जो़डने वाले इस फुट ओवर ब्रिज पर कई लोग सवार थे। हादसे के समय फुट ओवर ब्रिज पर दर्जनों लोग सवार थे। ऐसे में भगदड़ जैसे हालात के कारण भी कुछ लोग घायल हुए हैंं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+