'...हम किसी को भी CM चेहरे के रूप में नहीं कर रहे पेश', MVA से सीएम चेहरे को लेकर बोले शरद पवार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर एनसीपी-एससीपी नेता शरद चंद्र पवार सीएम चेहरे लेकर बड़़ी बात कही है। उन्होंने दावे के साथ कहा कि एनसीपी-एससीपी एमवीए की मजबूती के लिए काम कर कर रही है। एनसीपी- एससीपी नेता ने कहा कि उनकी पार्टी सीएम पद के लिए कोई चेहरा पेश नहीं कर रही है, बल्कि महाराष्ट्र में एक मजबूत सुशासन लाने वाली सरकार लाने के लिए काम कर रही है।

एमवीए के कल के महाराष्ट्र बंद के आह्वान किया है। गठबंध में शामिल एनसीपी-एससीपी नेता शरद पवार ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने एक सवाल के जवाब शिंदे सरकार को निशाने पर लिया। शरद पवार में आरोप लगया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्ता ध्वस्त हो गई है।

Badlapur incident

उन्होंने कहा, "बदलापुर में हुई घटना चौंकाने वाली है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। हाल ही में अन्य स्थानों से लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं सामने आई हैं। राज्य में भी लोग इस मुद्दे पर नाराज हैं। कल के बंद को शांतिपूर्ण ढंग से लागू किया जाना चाहिए।"

महाराष्ट्र के स्कूलों भी लड़कियां सुरक्षित नहीं: उद्धव ठाकरे
वहीं बदलापुर की घटना को लेकर शिव सेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने भी शिंदे सरकार की खिंचाई की। उन्होंने कहा, "कई लोगों को लगने लगा है कि स्कूलों में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। सिर्फ महाविकास अघाड़ी ही नहीं, बल्कि सभी नागरिक कल के बंद में हिस्सा लेंगे। बंद दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगा। कल के बंद के दौरान बस और ट्रेन सेवाएं भी बंद रहेंगी। आप किसी भी धर्म या जाति के हों, लेकिन अपनी बेटियों और बहनों की सुरक्षा के लिए इस बंद को सफल बनाएं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+