महाराष्ट्र में महायुति की महाजीत: BJP का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा, वोट शेयर में भी इजाफा
Strike Rate Vote Share Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति ने जीत का महारिकॉर्ड बनाया है। कुल 288 सीटों में से महायुति गठबंधन ने 234 सीटें जीती हैं। महाविकास अघाड़ी 46 सीटों पर ही सिमट गया। महायुति में सबसे ज्यादा भाजपा को 132 सीटें, शिवसेना (शिंदे) को 57, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) को 41 सीटें मिली हैं। महाविकास अघाड़ी (MVA) का हिस्सा शिवसेना (UBT) को 20, कांग्रेस को 16 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) को 10 सीटें हैं।
महाराष्ट्र चुनाव 2024 में भाजपा का स्ट्राइ क रेट और वोट शेयर दोनों बढ़ा है। 88% फीसदी स्ट्राइक रेट के साथ भाजपा टॉप पर है। भाजपा स्ट्राइक रेट तो जबरदस्त रहा ही। वोट शेयर में भी ज्यादा इजाफा हुआ है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा का वोट शेयर 26.77 प्रतिशत रहा है। साल 2019 के चुनाव में भाजपा ने 105 सीटें जीती थी। तब वोट शेयर 26.10 प्रतिशत रहा था। वहीं, कांग्रेस ने पिछले चुनाव में 44 सीटें जीती थीं। तब वोट शेयर 16.1 प्रतिशत रहा था।
यह भी पढ़ें- Maharashtra Result: पीएम मोदी ने इशारों में बता दिया फडणवीस, शिंदे या अजित कौन होगा महाराष्ट्र का CM!

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में वोट शेयर
भाजपा-26.77 प्रतिशत
शिवसेना (शिंदे)-12.38 प्रतिशत
एनसीपी (अजित)-9.02 प्रतिशत
कांग्रेस-12.42 प्रतिशत
शिवसेना (यूबीटी)-9.96 प्रतिशत
एनसीपी (शरद)-11.28 प्रतिशत
अन्य-18.09 प्रतिशत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में स्ट्राइक रेट
भाजपा: 149 सीटों पर लड़ी। 132 जीती। 88.59% स्ट्राइक रेट
शिवसेना (शिंदे): 81 सीटों पर लड़ी। 57 जीती। 70.37% स्ट्राइक रेट
शिवसेना (अजित): 52 सीटों पर लड़ी। 41 जीती। 78.84% स्ट्राइक रेट
कांग्रेस: 101 सीटों पर लड़ी। 16 जीती। 15.84% स्ट्राइक रेट
शिवसेना (UBT): 96 सीटों पर लड़ी। 20 जीती। 20.83% स्ट्राइक रेट
राकांपा (शरद): 87 सीटों पर लड़ी। 10 जीती। 11.49% स्ट्राइक रेट

भाजपा ने खुद का रिकॉर्ड तोड़ा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड डाला। साल 2014 में मोदी लहर के दौरान भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 123 सीटें जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया था, जो अब साल 2024 में तोड़कर नया कीर्तिमान रचा। महायुति गठबंधन में भाजपा के अलावा एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना ने भी शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, डिप्टी सीएम अजित पवार की एनसीपी ने भी चुनाव में दम दिखाया था।
विभाजित शिवसेना-एनसीपी का पहला चुनाव
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पहली बार ऐसा हुआ कि एक साथ 6 बड़ी पार्टियां मैदान में उतरीं। शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में टूट के बाद दोनों का पहला विधानसभा चुनाव रहा। शिवसेना (यूबीटी) व राकांपा (शरद) को तो पहले ही चुनाव में तगड़ा झटका लगा है। वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली कांग्रेस की विधानसभा चुनाव में करारी हार हुई है।














Click it and Unblock the Notifications