महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए MVA तैयार रह रहा ज्वाइंट मेनिफेस्टो! किसान पर पूरा फोकस
MVA Joint Manifesto: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने का ऐलान करने वाले महाविकास अघाड़ी अब एक और कदम आगे बढ़ाने जा रही है। कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) से मिलकर बनी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की ओर से संयुक्त घोषणापत्र जारी किए जाने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार सीट बंटवारे के फॉर्मूले की घोषणा से पहले ही घोषणापत्र जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स ने एमवीए सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि गठबंधन इस मुद्दे पर काम कर रहा है।

हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में एमवीए ने सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन (भाजपा, शिंदे शिवसेना और एनसीपी) से बेहतर प्रदर्शन किया। एमवीए ने 48 में से 30 सीटें हासिल कीं, जिससे उन्हें आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए बहुत उम्मीदें हैं। नतीजतन तीनों दलों ने अपनी चुनावी तैयारियों में तेजी लाने का फैसला किया है।
एमवीए के एक सूत्र ने कहा कि गठबंधन के सहयोगियों को लगता है कि लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं। घोषणापत्र तैयार करते समय वे यह सुनिश्चित करेंगे कि समुदायों के सभी हितधारकों को समान और निष्पक्ष प्रतिनिधित्व मिले।
न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक एमवीए गठबंधन के लिए संयुक्त घोषणापत्र की स्टडी और मसौदा तैयार करने के लिए एक घोषणापत्र समिति का गठन करेगा। इस समिति में गठबंधन में शामिल सभी दलों का प्रतिनिधित्व होगा। हाालंकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि समिति का नेतृत्व कौन करेगा और इसमें कितने सदस्य होंगे?
सूत्र के मुताबिक इस घोषणापत्र में किसानों के मुद्दे प्रमुख हो सकते हैं। पिछले हफ्ते एमवीए ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जहां उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव, जो अगले कुछ महीनों में होने वाले हैं एक साथ लड़ने का ऐलान किया था।












Click it and Unblock the Notifications