महाराष्ट्र ने 5-स्तरीय अनलॉक योजना की घोषणा की, मुंबई ट्रेनें फिलहाल रहेंगी बंद
मुंबई, 3 जून: कोरोना महामारी की तीसरी लहर में सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में शामिल महाराष्ट्र में लगातार कोविड 19 केस घट रहे हैं। जिसके बाद अब प्रदेश सरकार ने 5-स्तरीय अनलॉक रणनीति पर फैसला किया है। सरकार ने बताया कि राज्य में कोविड की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है।

Recommended Video
मुंबई, जिसने दूसरी लहर के दौरान स्थिति को तेजी से नियंत्रण में लिया हैं उसमें लेवल 1 कैटेगरी वाले जिलों लॉकडाउन पूरी तरीके से हटाया जा सकता है। ठाणे समेत पहले लेवल में 18 जिले हैं। भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई - जिसने वायरस की दूसरी लहर के दौरान स्थिति को तेजी से नियंत्रण में कर लिया स्तर 2 पर है।
महाराष्ट्र की उद्वव ठाकरे सरकार ने कोविड-19 के नियमों के साथ जारी सख्त प्रतिबंध में छूट देने की घोषणा की है। प्रदेश सरकार की 'ब्रेक द चेन' पहल के तहत जारी नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुसार, आवश्यक वस्तुओं को उपलब्ध कराने में शामिल शोरूम और दुकानों को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोलने का आदेश दिया है। जिन इलाकों में COVID-19 की पॉजिटिव दर 10 फीसदी से कम है और ऑक्सीजन के बेड की संख्या 40 फीसदी से कम है उन स्थानों को राहत दी जाएगी।
वहीं जिन जगहों पर पॉजिटिव दर 20 फीसदी से अधिक है और 75 प्रतिशत से अधिक ऑक्सीजन बेड हैं, उन इलाकों में किसी तरह की कोई छूट नहीं दी जाएगी। इसके अलावाल जिन परिवारों में मृत्यु हुई है या मेडिकल, दवा संबंधी जरूरतों के लिए बाहर जाना पड़ रहा हैर ऐसी घटनाओं से संबंधित आपातकालीन सेवाओं या सेवाओं को इस नियम से छूट देने की बात बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications