VIDEO: जब तेंदुए से भिड़ गई नन्ही बिल्ली, कुएं में हुआ 'दिल जीतने' वाला घमासान

नासिक, सितंबर 06: कहा जाता है कि, जब किसी की जान पर बन आती है तो उसके अंदर एक ऐसा आत्मबल आ जाता है जिससे वह बड़े से बड़े खतरे का सामने करने के लिए तैयार हो जाता है। महाराष्ट्र के नासिक से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां पर एक बिल्ली अपनी जान बचाने की खातिर खूंखार तेंदुए से भिड़ गई। बिल्ली अपनी जान बचाने में भी सफल रही। य़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तेंदुआ और बिल्ली आमने-सामने

तेंदुआ और बिल्ली आमने-सामने

एएनआई के मुताबिक, बिल्ली का पीछा करते हुए तेंदुआ नासिक में एक कुएं में गिर गया था। पश्चिम नासिक के उप वन संरक्षक पंकज गर्ग ने समाचार एजेंसी को बताया कि बाद में इसे बचाया गया और इसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। रिपोर्टों में कहा गया है कि बचाव आसान नहीं था और इसके लिए 15-20 वन विभाग के अधिकारियों की मदद की जरूरत थी। दोनों एकदूसरे को आमने-सामने देख ललकारने लगे तो कहीं कड़ी टक्कर देते दिखे।

 कुएं में जबरदस्त लड़ाई

कुएं में जबरदस्त लड़ाई

वीडियो में देखा जा सकता है कि, तेंदुआ पानी से निकल कर कुएं के अंदर बनी किनारे पर आ जाता है। जिस पर बिल्ली पहले से बैठी होती है। तेंदुआ उसकी ओर लपकता है, पहले बिल्ली पीछे हट जाती है, लेकिन बिल्ली अंदर हिम्मत जुटाकर तेंदुए का सामना करने लगती है। वह भी तेंदुए पर गुर्राती है। इसके बात तेंदुए की अकड़ कुछ ढील पड़ती है। हालांकि बाद में बिल्ली तेंदुए के आसपास घूमने लगती है।

देखें मजेदार Video

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो को अभी तक 10,500 से अधिक बार देखा जा चुका है और 1,055 के करीब लाइक्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि, बिल्ली जिंदा बची या तेंदुआ ने मार दिया। एक स्थानीय समाचार पत्र ने बताया कि दोनों जानवरों को बचा लिया गया और उन्हें कोई चोट नहीं आई। इसे साफ है कि बिल्ली भी जिंदा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+