Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में मूलाधार बारिश, 66 वर्ष पुराने हालात, 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश
Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में इस पहले भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पालघर और थाणे के लि रेड अलर्ट जारी किया है। पुणे, पालघर समेत कई जिलों में भारी बारिश के चलते हालात खराब हैं। शहरी क्षेत्र में भी कई इलाके जलमग्न हैं। भारी बारिश की चेतावनी के चलते मद्देनजर रायगढ़ में स्कूल और कॉलेज कल, 26 जुलाई को बंद करने के आदेश दिए गए। आईएमडी के मुताबिक पुणे शहर के शिवाजीनगर में पिछले 24 घंटों में 114 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की है।
मानसून की बारिश ने पुणे जिले में कहर बरपाया, जहां गुरुवार को तीन लोगों की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य की भूस्खलन में मौत हो गई। राजधानी मुंबई में भी झीलों के उफनने और शहर की सड़कों पर गंभीर जलभराव के कारण तबाही मची है। पालघर जिले के वाडा और विक्रमगढ़ तालुका तथा रायगढ़ और अलीबाग में शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई है।

66 वर्षों का टूटा रिकॉर्ड
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पुणे शहर के शिवाजीनगर में गुरुवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में 114 मिमी बारिश हुई, जो 66 वर्षों में एक दिन में तीसरी सबसे अधिक बारिश हुई। वहीं 24 घंटे के भीतर मध्य पुणे के शिवाजीनगर में 24 घंटे में सबसे अधिक 130.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। ऐसे में पिछले 66 वर्षों रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले यहां 19 जुलाई 1958 को दर्ज की गई थी, इसके बाद 27 जुलाई 1967 को 117.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
तटीय इलाकों में हालात खराब
भारी बारिश के चलते तटीय जिलों में हालात खराब हैं। यहं गुरुवार को रायगढ़, पुणे शहर में स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसके अलावा पालघर और वाडा और विक्रमगढ़ तालुका में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
वहीं खडकवासला बांध की क्षमता भी पूरी होने के बाद 35,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है, जिसे बढ़ाकर 45,000 क्यूसेक होने की उम्मीद है। पानी छोड़े जाने के कारण, मुथा नदी के किनारे कई निचले इलाकों में बाढ़ के हालात हैं।












Click it and Unblock the Notifications