Maharashtra: सेल्फी लेने के चक्कर में वैतरण नदी में गिरी चार महिलाएं, दो की हुई मौत

Maharashtra: सेल्फी लेने के चक्कर में वैतरण नदी में गिरी चार महिलाएं, दो की हुई मौत

महाराष्ट्र (Maharashtra) के विरार (Virar) इलाके की वैतरण नदी (Vaitarna river) घाट पर घूमने आईं एक ही परिवार की चार महिलाओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, चारो महिलाएं वैतरण नदी घाट पर एक साथ सेल्फी (selfies) ले रही थीं। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वो नदी में गिर गई। पुलिस अधिकारियों की मानें तो इस हादसे में दो महिलाओं की डूबने से मौत हो गई। जबकि, दो महिलाओं को बचा लिया गया है।

Maharashtra: 4 members of a family who went to Vaitarna river in Virar slipped & fell into the river

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, चारों महिलाएं पालघर जिले की वैतरण नदी घाट पर शनिवार 15 अक्टूबर की शाम करीब 06 बजे घूमने के लिए आई थी। इसी दौरान चारों महिलाएं नदी के घाट पर खड़ी होकर सेल्फी लेने लगी। तभी अचानक से इन महिलाओं का पैर फिल गया और चारों नदी में जा गिरी। मांडवी थाने के सीनियर निरीक्षक प्रफुल्ल वाघ ने जानकारी देते हुए बताया, इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई।

जबकि, दो महिलाओं को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों शव बरामद कर लिए गए हैं। उनकी पहचान नीला दामीसिंह डासना (24) और संतू डासना (15) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सेल्फी लेने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे डूब गए क्योंकि उस समय बहाव तेज था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+