महाराष्ट्र विधानसभा से पहले महा विकास अघाड़ी गठबंधन ने कांग्रेस कार्यालय में की अहम बैठक
महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिसात बिछनी शुरू हो चुकी है। इस बार महाराष्ट्र के चुनाव में महाअघाड़ी बनाम महायुति के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। महायुति और महाअघाड़ी गठबंधन ने चुनाव की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है। बुधवार को महा विकास अघाड़ी (एमवीए) नेता मुंबई में महाराष्ट्र कांग्रेस कार्यालय में बैठक की।

ये बैठक विधानसभा चुनाव और अन्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा और रणनीति बनाने के लिए की गई। बैठक में कांग्रेस नेता नाना पटोले, बालासाहेब थोराट और विजय वडेट्टीवार शामिल हुएदराकांपा नेता जयंत पाटिल, अनिल देशमुख और राजेश टोपे और शिवसेना (यूबीटी) अंबादास दानवे और विनायक राउत भी उपस्थित रहे।
इस बैठक में महा अघाड़ी गठबंधन के बीच सीटों की शेयरिेंग को लेकर बातचीत हुई। सूत्रों के अनुसार अगले महीने की शुरूआत में महा अघाड़ी में शामिल पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी जाएगी।
बता दें हाल ही में हुए चुनावों में विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 31 सीटें जीतने में कामयाब रहा। यह भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के लिए एक झटका था, जिसने इन 48 में से 45 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था।












Click it and Unblock the Notifications