शाह और फडणवीस ने शुरू किया चुनावी अभियान, बोले- पीएम ने चंद्रयान लॉन्च किया, सोनिया राहुल को लॉन्‍च कर रहीं

लोकसभा चुनाव अब बेहद नजदीक है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में मंगलवार को चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान में महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी साथ मौजूद रहे। दो‍ दिवसीय महाराष्‍ट्र दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने विपक्षी इ‍ंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला।

amit

अमित शाह ने जलगांव में और छत्रपति संभाजीनगर में जनसभा की। इस जनसभा में बड़ी संख्‍या में भीड़ जुटी। छत्रपति संभाजीनगर में जय श्री राम और जय शिवाजी महाराज के जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए।

जलगांव में 'भाजपा युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहुंचे। जलगांव में अमित शाह ने भाजपा के कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस अवसर परअमित शाह ने वंशवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला। महाराष्ट्र के जलगांव में युवा सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा सोनिया गांधी का 'राहुल यान' लॉन्च 19 बार बुरी तरह विफल रहा है। 20वें प्रयास के लिए उनका प्रयास जारी हैं।

अमित शाह ने कहा एक तरफ पीएम मोदी ने चंद्रयान मिशन लॉन्च किया वहीं दूसरी तरफ, सोनिया गांधी 20वीं बार राहुल गांधी को लॉन्च करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने 19 बार 'राहुल-यान' लॉन्च किया है, सभी असफल रहे।

अमित शाह ने इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा उनकी पार्टी के नेता चाहते हैं कि उनके बेटे और बेटियां मुख्यमंत्री और प्रधान मंत्री बनें। सोनिया राहुल को पीएम बनाने की कोशिश कर रही हैं। उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। (शरद) पवार अपनी बेटी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, ममता दीदी अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं, और (एम के) स्टालिन चाहते हैं अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

इसके अलावा अमित शाह शाम मराठवाड़ा सांस्कृतिक मंडल में सार्वजनिक बैठक की जिसमें उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस मौजूद रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+