गडकरी को विपक्ष के टिकट पर चुनाव लड़ने के उद्धव ठाकरे के ऑफर पर फडणवीस बोले- किसी छोटे व्यक्ति द्वारा...,'

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही महाराष्‍ट्र में चुनावी जंग तेज हो चुकी है। इंडिया गठबंधन में शामिल शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और भाजपा एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजियां शुरू कर चुके हैं। उद्धव ठाकरे द्वारा भाजपा नेता और मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी को विपक्ष के टिकट पर चुनाव लड़ने का ऑफर दे डाला है। जिस पर महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ठाकरे को करारा जवाब दिया है।

Deputy CM Devendra Fadnavis

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और राज्‍य के डिप्‍टी सीएम फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के एनडीए गठबंधन में शामिल पार्टियों के साथ सीटों के बंटवारे को जल्‍द अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा भाजपा जो उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी उसमें सबसे पहला नाम न‍ितिन गडकरी का होगा।

नितिन गडकरी को उद्धव ठाकरे के ऑफर के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा ऐसे किसी पार्टी के प्रमुख का गडकरी जैसे राष्‍ट्रीय स्‍तर के नेता को टिकट का ऑफर देना, बिलकुल वैसा है जैसे किसी छोटे व्‍यक्ति द्वारा अमेरिकी राष्‍ट्रपति पद अमेरिकी राष्ट्रपति के पद की पेशकश करने जैसा है।

फडणनवीस ने कहा गडकरी भाजपा के प्रमूख और वरिष्‍ठ नेता है और हमेशा से वह नागपुर से चुनाव लड़ते रहे हैं। उन्‍होंने बताया जब भाजपा के उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी हुई थी, तब महायुति (सत्तारूढ़ गठबंधन) के साझेदारों (भाजपा, एकनाथ शिंदे और अजित पवार की एनसीपी) के बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई थी। उन्‍होंने जब सूची फाइलन होगी तो उसमें सबसे पहला नाम गडकरी का नाम सामने आएगा।

बता दें शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को महाराष्‍ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के महा विकास अघाड़ी में शामिल होने और भाजपा के विपक्ष के तौर पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था।

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे ने एक दिनप हले कहा था कि नितिन गडकरी को अपनी महाराश्‍ट्र की ताकत दिखानी चाहिए और दिल्‍ली के सामने झुकने के बजाय उन्‍हें इस्‍तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा था कि हम गडकर का महाराष्‍ट्र में महाअघाडी गठबंधन में स्‍वागत करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+