Opinion Poll: महाराष्ट्र में बदले समीकरण? आज हुए लोकसभा चुनाव तो किस दल को मिलेंगी कितनी सीटें?
Lok Sabha 2024 Opinion Poll: यूपी के बाद सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले राज्य महाराष्ट्र् में इस वक्त जबरदस्त उथल पुथल मची हुई है। चुनाव आयोग ने एनसीपी संस्थापक शरद पवार को करारा झटका दे दिया है।

उसका कहना है कि अजित पवार गुट की पार्टी ही असली एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) है, जिसके बाद पवार गुट में खलबली मच गई है क्योंकि अब शरद पवार को अपने गुट के लिए अलग नाम और चुनाव चिन्ह जो लेना पड़ेगा।
तो वहीं लोकसभा चुनाव 2024 और इसी साल होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले यह अजित पवार के लिए बहुत बड़ी जीत है तो वहीं भाजपा के लिए भी ये खबर सुखद है क्योंकि अजीत पवार उसके साथ जो हैं लेकिन क्या EC के इस बड़े फैसले के बाद राज्य की जनता का मूड बदल जाएगा?
क्या पवार का पावर अब पार्टी और राज्य में नहीं दिखेगा?
क्या पवार का पावर अब पार्टी और राज्य में नहीं दिखेगा? क्या आज अगर लोकसभा चुनाव होंगे तो शरद पवार के गुट को मुंह की खानी पड़ेगी? क्या एनडीए के आगे इंडिया अलायंस हार जाएगा? और सबसे बड़ा प्रश्न ये है कि क्या शरद पवार की ताकत कम होने से भाजपा को लोकसभा चुनाव में फायदा मिलेगा?
Indiatv Cnx पोल में आए चौंकाने वाले नतीजे
इसी सवाल का जवाब जानने के लिए Indiatv Cnx ने एक पोल किया, जिसमें उसने जनता से सीधे प्रश्न किया कि 'अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो महाराष्ट्र में बीजेपी को कितनी सीटें हासिल होंगी?' इस सर्वे में जनता ने जबरदस्त रूप से भाग लिया और चौंकाने वाले नतीजे दिए।
Indiatv Cnx सर्वे का नतीजा निम्मलिखित है...
- भाजपा - 20 सीटें
- शिवसेना( शिंदे गुट)- 2 सीटें
- एनसीपी ( अजीत पवार गुट) -2 सीटें
- कांग्रेस - 9 सीटें
- शिवसेना(ठाकरे गुट)-11 सीटें
- एनसीपी ( शरद पवार गुट) -4 सीटें
मतलब ये कि NDA ( भाजपा +शिंदे गुट वाली शिवसेना+ NCP अजीत पवार गुट ) को 24 सीटें और इंडिया अलायंस (कांग्रेस+ठाकरे गुट वाली शिवसेना + एनसीपी शरद पवार गुट) को भी 24 सीटें मिलती दिख रही हैं। मतलब कहने का ये कि इस बार के लोकसभा चुनाव में आपको यहां पर कांटें की टक्कर देखने को मिल सकती है।
सर्वे के मुताबिक वोट प्रतिशत निम्नलिखित है..
- भाजपा -32 प्रतिशत
- शिवसेना( शिंदे गुट)- 7 प्रतिशत
- एनसीपी ( अजीत पवार गुट) -5 प्रतिशत
- कांग्रेस - 16 प्रतिशत
- शिवसेना(ठाकरे गुट)-16 प्रतिशत
- एनसीपी ( शरद पवार गुट) -13 प्रतिशत
- अन्य - 11 प्रतिशत
मालूम हो कि ये सर्वे पूरी तरह से बातचीत पर आधारित है, आप भी अपनी राय इस सर्वे पर दे सकते हैं, अपनी प्रतिक्रिया नीचे के कमेंट बॉक्स में दर्ज कराएं।
2019 चुनाव परिणाम में ये थी सीटों की स्थिति
- कुल सीटें 48
- NDA- 41
- UPA-5
- AIMIM-1
- अन्य-1
खास बात ये है कि तब भाजपा और शिवसेना साथ थे और शरद पवार और अजीत भी एक ही दल में थे।












Click it and Unblock the Notifications