लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: क्या अमरावती सीट बचा पाएंगी नवनीत राणा? क्या कहता है एग्जिट पोल
Maharashtra Lok Sabha Election Result 2024: लोक सभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून को आने वाला है। लोकसभा चुनावों के एग्जिट पोल में भाजपा की नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की जीत की भविष्यवाणी की है। वहीं महाराष्ट्र जहां 48 लोकसभा सीटें हैं वहां पर भी भाजपा की अगुवाई वाली महायुति गठबंधन को महाविकास आघाड़ी (MVA) के मुकाबले अधिक सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है।
महाराष्ट्र में कुछ चर्चित सीटें हैं जिसके चुनाव परिणाम पर राज्य ही नहीं देश भर की जनता की निगाह टिकी हैं। इन्हीं चर्चित और हॉट सीटों में अमरावती सीट भी शामिल हैं। इसकी वजह है कि यहां से भाजपा में शामिल हुई मौजूदा सांसद नवनीत राणा भी हैं। जिन्होंने 2019 निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अमरावती से चुनाव लड़ी और जीत हासिल कर सांसद बनी थीं।

नवनीत राणा महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव के प्रतिनिधित्व वाली महाअघाड़ी सरकार से यीधे पंगा लेते हुए लाउडस्पीकर पर हनुमान चलीसा पढ़कर जेल गई थी तब ये खूब चर्चा में आई थी। वहीं नवनीत राणा इस बार भाजपा के टिकट पर अमारवती से उम्मीदवार हैं।
भाजपा में शामिल होने के बाद नवनीत राणा अमरावती सीट पर क्या जीत हासिल कर पाएगी? आइए जानते हैं क्या कहते हैं लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 के एग्जिट पोल के नतीजे?

अमरावती लोकसभा एग्जिट पोल परिणाम 2024
अभिनेत्री से नेता बनी नवनीत राणा पर इस चुनाव में अमरावती सीट पर कमल खिलाने का जिम्मेदारी है। जिसमें वो सफल होती नजर आ रही हैं। 3 एग्जिट पोल ने नवनीत राणा की जीत की भविष्यवाणी की है। हालांकि टीवी 9 ने अपने एग्जिट पोल में अमरावती में त्रिकोणीय मुकाबला होने की बात कही है।
रुद्र रिचर्स एंड एनालिसिस अमरावती से नवनीत राणा की जीत होने का अनुमान लगाया है। वहीं मराठी न्यूज चैनल लोकशाही ने अमरावती से बलवंत वानखेड़े को जीतने की भविष्यवाणी की है। टीवी 9 पोलस्ट्रैट ने अपने एक्जिट पोल मेंअमरावती से नवनीत राणा की जीत होने की भविष्ययवाणी की है।
महाराष्ट्र लोकसभा एग्जिट पोल परिणाम 2024
एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के अनुसाार महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति को 28-32 सीटें जीतने की संभावना है, वहीं विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को 16-20 सीटें जीतने की उम्मीद है। महायुति में भाजपा, अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपीऔर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना शामिल हैं।
वहीं जन की बात एग्जिट पोल के अनुसार महाराष्ट्र में महायुति यानी एनडीए गठबंधन को राज्य में 34-41 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया गठबंधन को 9-16 सीटें मिल सकती हैं।
एबीपी-सीवोटर एग्जिट पोल में कहा गया है कि एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच मुकाबला कड़ा है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 22 से 26 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भारत को 23-25 सीटें मिलने की संभावना है।
लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले नवनीत राणा के पति का बड़ा दावा- 20 दिन में एनडीए में शामिल हो जाएंगे उद्धव ठाकरे












Click it and Unblock the Notifications