Lok Sabha Polls: शरद पवार ने बेटी सुप्रिया सुले को बारामती सीट से मैदान में उतारा

Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार गुट ने शनिवार को सुप्रिया सुले को महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। अटकलें हैं कि अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को बारामती से सुप्रिया सुले के खिलाफ मैदान में उतारा जा सकता है। पिछले सप्ताह जलोची गांव के कमलेश्वर मंदिर में दोनों महिलाएं आमने-सामने आ गईं।

सुप्रिया सुले शरद पवार की बेटी हैं। कुछ दिन पहले बारामती से मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले ने वाट्सएप स्टेटस के जरिए इस सीट से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी।

Supriya Sule

'चुनाव हमारे देश का भविष्य तय करेंगे'
दरअसल, शरद पवार ने पुणे जिले की भोर तहसील में विपक्षी गुट महा विकास अघाड़ी (एमवीए) द्वारा आयोजित एक रैली के दौरान यह घोषणा की। इस कार्यक्रम में एमवीए के घटक दल शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत भी मौजूद थे। शरद पवार ने कहा कि चुनाव आयोग 14 या 15 मार्च को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव हमारे देश का भविष्य तय करेंगे। अब तक देश के भविष्य को लेकर कोई इतना चिंतित नहीं था। लेकिन, अब बदलाव की जरूरत है। आज पीएम मोदी किसानों की आत्महत्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके बजाय, वह सारा ध्यान केवल गुजरात पर केंद्रित कर रहे हैं।

मोदी सरकार को घेरा
एनसीपी संस्थापक ने सरकार पर अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया। कहा कि पीएम मोदी हमें कौन सी गारंटी दे रहे हैं? न तो काला धन वापस आया और न ही कोई काम हो रहा है। आज किसान आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन, पीएम मोदी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। हमारे देश में महंगाई और बेरोजगारी गंभीर समस्या बन गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+