Maharashtra: कांग्रेस के आंतरिक सर्वे के मुताबिक बीजेपी को मिलेंगी कितनी सीटें? जानिए

कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले महाराष्ट्र की सभी 48 संसदीय सीटों पर एक आंतरिक सर्वे कराया है। कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने यह सर्वे एनसीपी के अजित पवार गुट के भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार में शामिल होने के बाद कराया है, जिसके नतीजे बीजेपी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

कांग्रेस ने अपने आंतरिक सर्वे की इस रिपोर्ट को सबसे पहले महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कोर कमेटी के सामने रखा है। इसमें मौजूदा राजनीतिक हालातों विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की 31 अगस्त से 1 सितंबर के बीच मुंबई में होने वाली बैठक के अलावा एनसीपी के चाचा-भतीजे शरद पवार और अजित पवार के बीच हुई विवादित मुलाकात पर भी चर्चा की गई है।

maharashtra congress poll survey

एमवीए को 40-45 सीटें मिलेंगी- कांग्रेस सर्वे
कांग्रेस के इस आंतरिक सर्वे के आधार पर पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि प्रदेश में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) यानी शिवसेना, शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी और कांग्रेस गठबंध को अगले लोकसभा चुनावों में 40 से लेकर 45 सीटें तक मिल सकती हैं।

परिस्थितियां बीजेपी-विरोधी हैं-कांग्रेस के सर्वे में दावा
महाराष्ट्र में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने अपने दावे में कहा है कि 'हमारे पर्यवेक्षकों ने निजी तौर पर 48 लोकसभा क्षेत्रों का दौरा किया और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों की समीक्षा की। उनका निष्कर्ष है कि परिस्थितियां बीजेपी-विरोधी हैं और एमवीए 40 से 45 सीटें जीतेगा।'

बीजेपी गठबंधन को अधिकतम 3 से 8 सीटें- सर्वे का निष्कर्ष
अगर कांग्रेस के आंतरिक सर्वे पर यकीन करें तो इस हिसाब से राज्य में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए को, जिसमें भाजपा के अलावा सत्ताधारी शिवसेना और अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी भी शामिल है, ज्यादा से ज्यादा 3 से लेकर 8 सीटें ही मिल सकती हैं।

महाराष्ट्र में 2019 के लोकसभा चुनाव का परिणाम
अगर 2019 के लोकसभा चुनाव का परिणाम को देखें तो उस समय बीजेपी और शिवसेना (संयुक्त) का गठबंधन था। राज्य की कुल 48 सीटों में से भाजपा को 23 और शिवसेना को 18 सीटें मिली थीं। इसी तरह कांग्रेस और एनसीपी (संयुक्त) का भी गठबंधन था। कांग्रेस सिर्फ 1 सीट जीत पाई थी और एनसीपी को 4 सीटें मिली थीं। बाकी दो सीटों में से एक पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम और दूसरे पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई थी।

टारगेट के अनुसार हमारी तैयारियां शुरू- कांग्रेस
वैसे पटोले का कहना है कि 'हमने इसी टारगेट (40 से 45 सीटें) के अनुसार तैयारियां शुरू कर दी हैं और हम बीजेपी के खिलाफ सभी राजनीतिक दलों से हाथ मिलाएंगे। बीजेपी को हर स्तर पर उखाड़ फेंकना हमारा लक्ष्य है।' लेकिन, इन दावों के बीच एनसीपी के दोनों गुटों को लेकर जो असमंजस की स्थिति बनी हुई है, वह जल्द ही ठीक होने की उम्मीद कांग्रेस पार्टी के नेता कर रहे हैं।

राज्य के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने एनसीपी को लेकर कहा, 'धीरे-धीरे तस्वीर साफ होगी। कांग्रेस के तौर पर हम मजूबत तैयारियों में जुटे हैं, क्योंकि 2024 के चुनावों में बीजेपी को हराना चाहते हैं।'

वहीं पटोले ने कहा है कि इंडिया गठबंधन की बैठक खत्म होने के बाद पार्टी के प्रमुख नेता राज्य में पदयात्राओं पर निकलेंगे और लोगों को बताएंगे कि मोदी सरकार का हटना क्यों जरूरी है। उन्होंने कहा, 'पीएम देश को गुमराह कर रहे हैं....यहां तक कि स्वतंत्रता दिवस के भाषण में भी मोदी ने महंगाई और बेरोजगारी पर गलत जानकारी दी। हमारा मानना है कि एनडीए सरकार हर मोर्चे पर नाकाम हुई है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+