महाराष्ट्र में 15 मई तक बढ़ेगा लॉकडाउन, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- राज्य में एक मई से टीकाकरण मुश्किल

मुंबई, 28 अप्रैल: महाराष्ट्र में फिलहाल लॉकडाउन जैसी जो पाबंदिया राज्य सरकार ने लगाई हैं, उनको 15 दिन के लिए और बढ़ाया जाएगा। राज्य में फिलहाल 30 अप्रैल तक के लिए पाबंदियां लगाई गई हैं। राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए पाबंदियों को 15 दिनों यानी 15 मई तक के लिए बढ़ाया जाएगा। महाराष्ट्र में इस समय जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब बंद है, हालांकि राज्य सरकार ने इसे लॉकडाउन का नाम नहीं दिया है लेकिन राज्य में पाबंदियां लॉकडाउन जैसी ही हैं।

Recommended Video

      Maharashtra Lockdown : Rajesh Tope ने कहा- 15 दिन और बढ़ सकता है Mini Lockdown | वनइंडिया हिंदी
      lockdown like restrictions will be extended till May 15 vaccination from May 1 doubtful says Health Minister Rajesh Tope

      राजेश टोपे ने कहा है कि मंत्रिमंडल के सभी सदस्य इस बात पर एकराय हैं कि लॉकडाउन 30 अप्रैल से आगे बढ़ाना चाहिए। हम इसे 15 दिनों तो जरूर बढ़ाएंगे। वैक्सीनेशन को लेकर राजेश टोपे ने कहा है कि महाराष्ट्र में एक मई से 18 से 45 साल के लोगों को टीका लगाने का काम शुरू नहीं हो पाएगा क्योंकि उनके पास वैक्सीन ही नहीं पहुंची है।

      महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि राज्य के पास वैक्सीनेशन के लिए जरूरी पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है लेकिन वैक्सीन का स्टॉक मौजूद नहीं है। ऐसे में मुश्किल है कि एक मई से 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए अलग वैक्सीनेशन का काम शुरू हो सके। हालांकि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की बातचीत वैक्सीन कंपनियों के साथ चल रही है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए वैक्सीन उपलब्धता एक बड़ी चुनौती है। हमने सीरम, भारत बायोटेक को खत लिखा है लेकिन अब तक हमें कोई जवाब नहीं मिला है।

      महाराष्ट्र में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर

      महाराष्ट्र में कोरोना का सबसे ज्यादा असर है। राज्य में हर रोज 60 हजार के करीब नए मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को राज्य में कोरोना के 66,358 नए मामले दर्ज किए गए और 895 लोगों की कोविड की वजह से हुई। पूरे देश में महाराष्ट्र से ही सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में एक्टिव केस भी छह लाख से ज्यादा हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+