महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में सभी सीटों पर महायुति की हुई जीत, महाअघाड़ी को लगा तगड़ा झटका

Maharashtra MLC Election Result 2024: महाराष्‍ट्र में विधानपरिषद चुनाव 2024 में 11 एमएलसी की सीटों के लिए शनिवार को वेाटिंग हुई जिसके परिणाम आ चुके हैं। इस चुनाव में महायुति गठबंधन कि उम्‍मीदवारों ने 9 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सभी सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं विपक्षी महाआघाड़ी की ओर से उद्धव गुट के मिलिंद नार्वेकर ने जीत हासिल की है।

mlc mahauti

चर्चा है कि महाअघाड़ी में शामिल कांग्रेस के कांग्रेस के 8 वोट बंट गए जिस कारण महा विकास अघाड़ी को इस चुनाव में झटका लगा है। जयंत पाटिल इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

महायुति ने जीती सभी सीटें

इस चुनाव में भाजपा के पंकजा मुंडे, योगेश टिलेकर, अमित गोरखे, परिणय फुके, प्रज्ञा सातव और शिंदे की शिवसेना के राजेश विटेकर, शिवाजीराव गरजे और अजित पवार के गुट वाली एनसीपी के भावना गवली और कृपाल तुमाने ने जीत हासिल की है।

भाजपा ने सभी उम्‍मीदवार जीते

बता दें महाराष्‍ट्र विधान परिषद चुनाव में भाजपा के सभी पांच उम्मीदवार खड़े किए थे जिसमें से प्रत्येक को 26 वोट मिले, जो जीत के लिए आवश्यक 23 वोटों के कोटे से अधिक है।

बता दें विधान परिषद की 11 सीटों के लिए ये चुनाव हुए थे। कुल 12 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, लेकिन 11 ही चुने जाने थे। इनमें से महायुति गठबंधन के नौ उम्मीदवारों ने अपनी सीटें जीतीं। यह परिणाम भाजपा के लिए एक बड़ी उपलब्धि रही है।

जानें किस पार्टी के कितने थे उम्‍मीदवार

भाजपा ने पांच, महायुति सहयोगी शिवसेना और एनसीपी ने दो-दो उम्‍मीदवार उतारे थे दूसरी ओर महाअघाड़ी में शामिल कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) ने एक-एक उम्मीदवार खड़ा किया था और उनके एमवीए सहयोगी, एनसीपी (एसपी) ने पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) के उम्मीदवार का समर्थन किया। हालांकि, पीडब्ल्यूपी उम्मीदवार जयंत पाटिल विधान परिषद का चुनाव हार गए

महाराष्‍ट्र विधानसभा में पार्टियों का संख्‍याबल
भाजपा 103 विधायकों के साथ सबसे रही, उसके बाद शिवसेना (38), एनसीपी (42), कांग्रेस (37), शिवसेना (यूबीटी) (15), और एनसीपी (शरद पवार) (10) हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+