लता मंगेशकर: CM उद्धव ठाकरे ने जताया गहरा शोक, आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मुंबई, 06 फरवरी। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में करीब एक महीने से भर्ती बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं हैं। 92 साल की उम्र में उन्होंने आज यानी रविवार (04 फरवरी) को अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्यार और सम्मान से सब उन्हें 'लता दीदी' कहा करते थे, उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि लता दीदी का आज शाम राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Lata Mangeshkar passes away CM Uddhav Thackeray expressed deep grief funeral held with state honors

लता मंगेशकर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि आज दिल टूट गया है, बहुत दुख में हूं। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय से बताया गया कि आज शाम शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ लता दीदी को अंतिम विदाई दी जाएगी। वहीं, लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉ प्रतीत समदानी ने बताया कि बड़े दु:ख के साथ सूचित किया जाता है कि लता मंगेशकर का निधन प्रातः 8:12 बजे हुआ। कोविड पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती होने के 28 दिनों से अधिक समय के बाद बहु-अंग की विफलता के कारण उसकी मृत्यु हो गई है।

लता मंगेशकर पिछले 28 दिनों से अधिक समय से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थी, उन्हें पहले दिन से ही आईसीयू वार्ड में एडमिट किया गया था। पिछले सप्ताह लता मंगेशकर ने कोरोना वायरस को मात दे दी थी, लेकिन वो महामारी के बाद होने वाली समस्याओं से जूझ रही थीं। लता मंगेशकर के निधन से सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि देश-विदेश की फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पाकिस्तान, बंग्लादेश, नेपाल समेत कई देशों से फैंस लता मंगेशकर के लिए ट्वीट कर अपना दुख जता रह हैं।

Recommended Video

    Lata Mangeshkar Passes Away: लता मंगेशकर का निधन, क्यों लिखती थीं मंगेशकर सरनेम | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: यूं ही नहीं लता मंगेशकर कहीं जाती हैं सुर कोकिला, जानें उनके अवॉर्ड की लिस्ट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+