अजब-गजब! लेडी स्मगलर ने निगले 7 सोने के टुकड़े, डॉक्टरों ने केले के इस्तेमाल से यूं निकाला बाहर

कस्टम ऑफिसरों ने एक 30 साल की महिला को सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। खास बात यह है कि उसने पकड़े जाने के डर के चलते प्लास्टिक की पन्नी में लिपटे 7 सोने टुकड़े गटक लिए।

Gold smuggling

मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां कस्टम ऑफिसरों ने एक 30 साल की महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। खास बात यह है कि महिला तस्कर ने प्लास्टिक की पन्नी में लिपटे 7 सोने के बिस्कुट निगल लिए थे। कस्टम विभाग की टीम फौरन महिला को लेकर जेजे अस्पताल पहुंची। एक्सरे से इसकी पुष्टि हुई कि उसके पेट में 7 सोने के बिस्कुट हैं।

कस्टम ऑफिसरों ने महिला के पेट से तस्करी का माल बाहर निकलाने की डॉक्टर को परमिशन दी। आननफानन जेजे अस्पताल में सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. अजय भंडारवार के नेतृत्व में एक टीम ने महिला के पेट से लगभग 240 ग्राम सोना बाहर निकाला। भंडारवार बताया कि प्लानिंग के तहत आरोपी को हाई फाइबर डाइट पर रखा गया था, जिसमें रोजाना 12 केले उसको खिलाए जाते थे। आखिरकार, आरोपी के पेट में छिपे सभी सात टुकड़े प्राकृतिक तरीके से बाहर निकाले गए।

2 करोड़ के सोने संग 11 हुए थे गिरफ्तार

आपको बता दें कि 4 दिन पहले यानी 8 मई को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई एयरपोर्ट से 3.35 किलोग्राम सोना बरामद किया था। जिसकी कीमत करीब 2.1 करोड़ रुपए बताई जा रही थी। मामले में 11 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। कस्टम विभाग जब्त हुए सोने को गोदाम में सीलबंद कर देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+