Ladki Bahin Yojana: लड़की बहिन योजना की महिलाओं के खाते में कब आएगी सितंबर माह की किस्त?
Ladki Bahin Yojana: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये का लाभ प्रदान किया जाता है। हालांकि, अक्टूबर माह शुरू होने के बावजूद सितंबर माह का भुगतान अभी तक लाभार्थियों को नहीं मिला है। इससे लाडली बहनें असमंजस में हैं। सितंबर की किस्त का इंतजार कर रही बहनों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सितंबर और अक्टूबर दोनों महीनों की किस्त एक साथ मिलने की प्रबल संभावना है। आमतौर पर त्योहारों के समय इस योजना की किस्त जारी की जाती है। इसलिए, दिवाली के शुभ अवसर पर सितंबर और अक्टूबर, दोनों महीनों का एक साथ लाभ दिया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

लाभार्थी महिलाओं को सामान्यतः हर महीने की 15 तारीख के बाद योजना की किस्त मिलती है। लेकिन, पिछले कुछ महीनों से किस्त मिलने में देरी हो रही है। अक्टूबर शुरू होने पर भी सितंबर की किस्त का भुगतान नहीं हुआ है। अब, सितंबर और अक्टूबर दोनों महीनों के लिए कुल 3000 रुपये की एकीकृत किस्त मिलने की संभावना है।
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना का लाभ उठाने वाली सभी महिलाओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ई-केवाईसी के माध्यम से लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण करेगा। यह प्रक्रिया अत्यंत सहज और सरल है, और महिलाओं के लिए अपने मोबाइल से इसे पूरा करने की प्रणाली विकसित की गई है।
पति और पिता की इनकम की देनी होगी जानकारी
राज्य सरकार अब लाडली बहना योजना की महिला लाभार्थी के साथ-साथ उनके पति या पिता की वार्षिक आय का भी सत्यापन करेगी। यदि महिला विवाहित है, तो पति की आय जाँची जाएगी, और यदि अविवाहित है, तो पिता की आय की जानकारी ली जाएगी।
पहले केवल लाभार्थी महिलाओं की आय पर विचार किया जाता था, जहाँ अधिकांश गृहिणियों और महिलाओं की आय 2.5 लाख रुपये से कम पाई गई थी। लेकिन अब परिवार की कुल आय जानने के लिए पति या पिता का ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है।
मंत्री ने केवाईसी अपडेट करने की अपील
महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने लाभार्थियों से किसी भी वित्तीय मांग के झांसे में न आने की अपील की है। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री-माझी लाडकी बहिन" योजना में पारदर्शिता लाने और लाभार्थियों को नियमित रूप से वित्तीय लाभ सुनिश्चित करने के लिए, ई-केवाईसी सुविधा https://ladakibahin.maharashtra.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
ई-केवाईसी प्रक्रिया के लिए, लाभार्थियों को https://ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाना होगा। होम पेज पर 'ई-केवाईसी' बैनर पर क्लिक करने से फॉर्म खुलेगा। लाभार्थी को अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा, सहमति देनी होगी और 'ओटीपी भेजें' पर क्लिक करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications