Ladki Bahin Yojana Update: बंद होने वाली है लाडकी बहिण योजना? e-KYC पर भी अपडेट जान लें
Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को वित्तीय सहायता देने के उद्देश्य से लाडकी बहिण योजना की शुरुआत की है। योजना के तहत जिन परिवारों की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है, उन परिवारों की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाती है। हालांकि, अब इस योजना को बंद किए जाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। इस पर खुद सीएम देवेंद्र फडणवीस स्पष्टीकरण दे चुके हैं।
यह योजना विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन महायुति सरकार ने शुरू की थी। विपक्ष के योजना बंद करने के दावों पर सीएम और दोनों डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया है कि यह योजना जारी रहेगी। बंद होने की अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है। चुनाव आचार संहिता लागू होने की वजह से अभी खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं।

Ladki Bahin Yojana Update: ई-केवाईसी पर आया अपडेट
- अब योजना को लेकर ई-केवाईसी (e-KYC) से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकार ने योजना का लाभ जारी रखने के लिए e-KYC को अनिवार्य कर दिया है।
- इसके लिए अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। बताया जा रहा है कि अब भी बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाओं ने e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है।
- अगर तय समयसीमा तक e-KYC नहीं कराई गई, तो ऐसी महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता बंद हो सकती है।
Ladki Bahin Yojana: अपात्र महिलाओं का कटेगा नाम
सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि योजना में कुछ अपात्र महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें बाहर करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। हालांकि, इस बारे में अभी तक सरकार की ओर से कोई औपचारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। दूसरी ओर, राज्य में चल रहे स्थानीय चुनावों को देखते हुए e-KYC की अंतिम तारीख को एक बार फिर बढ़ाए जाने की संभावना भी जताई जा रही है। इससे पहले भी सरकार एक बार समयसीमा बढ़ा चुकी है।
सरकार की सलाह है कि योजना का लाभ ले रही महिलाएं किसी भी असुविधा से बचने के लिए जल्द से जल्द अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उनका खाते में बिना किसी रुकावट के पैसे ट्रांसफर हों।












Click it and Unblock the Notifications