Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ladki Bahin Yojana: खुशखबरी, महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 1500 रुपये, कब मिलेंगे बकाया किश्‍त के पैसे?

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में 'लाडकी बहिण' योजना की पात्र महिलाओं को सम्मान निधि के रूप में हर महीने ₹1500 दिए जाते हैं। लंबे इंतजार के बाद सरकार ने इस योजना की 17वीं किस्त जारी कर दी है जिससे करीब 2.5 करोड़ महिलाओं को राहत मिली है। हालांकि, लाभार्थियों में 18वीं और 19वीं किस्त, यानी दिसंबर, जनवरी के भुगतान को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। इन महिलाओं को नए साल में सभी बकाया किश्‍ते ए‍क साथ मिलने की उम्मीद थी लेकिन उन्‍हें सिर्फ ₹1,500 ही प्राप्त हुए हैं।

Ladki Bahin Yojana

याद रहे 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना' अतीत में सरकार को चुनाव जिताने में अहम रह चुकी है। इसमें फर्जीवाड़े बाद ईकेवाईसी प्रक्रिया भी शुरू हुई थी लेकिन योजना के लिए पैसों के लिए लंबा इंतजार महायुति गठबंधन के लिए चुनावी चुनौती बन सकता था इसलिए सरकार ने चुनाव से पहले ही नवंबर महीने की किश्‍त जारी कर दी है। अब सवाल उठ रहा है कि दिसंबर और जनवरी की किश्‍त कब खातों में ट्रांसफर होगी?

लाडकी बहिण योजना की कब मिलेगी बकाया किश्‍तें?

इन सवालों के बीच सोलापुर की महिला एवं बाल विकास अधिकारी किरण जाधव ने बड़ा बयान सामने आया है। उन्‍होंने पुष्टि की है कि मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर से पहले लाभार्थी महिलाओं के खाते में बकाया किश्‍त की धनराशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया, "मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के अंतर्गत नवंबर की किस्त हाल ही में दी गई थी। अब मकर संक्रांति के अवसर पर, दिसंबर और जनवरी की किस्त एक साथ दी जाएगी।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ये राशि 10 से 14 जनवरी के बीच वितरित की जाएगी।

वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग ने इन संयुक्त किश्तों के भुगतान के लिए वित्त मंत्रालय से आवश्यक धनराशि का अनुरोध किया है। इस पहल से उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक सभी पात्र महिलाओं को उनकी बकाया राशि प्राप्त हो जाएगी, जिससे वे बिना किसी परेशानी के त्योहार मना सकेंगी। हवहीं सरकार की ओर से इससे संबंधित कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

क्‍या सच में 14 जनवरी के पहले मिल जाएंगी बाकाया किश्‍तें?

बता दें महाराष्‍ट्र में पहले नगरपरिषद और नगर पंचायत चुनावों हो रहे थे, फिर इसके बाद महापालिका चुनावों की घोषणा कर दी गई थी जिसके चलते इस योजना की किश्‍तों को ट्रांसफर नहीं किया गया। 14 जनवरी को मकर संक्रांति है और 15 जनवरी को नगर निगम चुनाव होने हैं और परिणाम 16 जनवरी को घोषित होंगे। ऐसे में 16 जनवरी से पहले बकाया किश्‍ते 16 जनवरी के बाद ही खाते में पैसे ट्रांसफर होंगे! एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने तो चुनाव खत्म होने तक फंड के लिए इंतजार का संकेत दिया है।

लड़की बहिन याेजना को लेकर क्‍या बोले सीएम देवेंद्र फडणवीस?

बता दें विपक्ष लगातार यह आरोप लगा रहा है कि सरकार इस योजना को बंद करने वाली है। इन आरोपों के कारण, 'लड़की बहिन योजना की पात्र महिलाओं में यह सवाल उठने लगा था कि क्या वास्तव में यह योजना बंद हो जाएगी। इस आशंका पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज जालना में बात करते हुए स्पष्टीकरण दिया।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने दृढ़ता से कहा, "लाडकी बहन योजना कभी बंद नहीं होगी।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्ध है। इतना ही नहीं, उन्होंने इस दौरान लाडकी बहनों को 'लखपति दीदी' बनाने की भी महत्वाकांक्षी घोषणा की, जो राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है।

इन महिलाओं के योजना से बाहर हो जाएंगे नाम

राज्य सरकार ने उन महिलाओं की पहचान करने और उन्हें योजना से बाहर करने के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू की है जो पात्र न होने के बावजूद लाभ ले रही थीं। 31 दिसंबर 2025 तक ई-केवाईसी कराने की समय सीमा तय की गई थी। हालांकि, तय तारीख बीत जाने के बाद भी कई महिलाओं की केवाईसी अधूरी है, जिससे उनके लाभ बंद होने की आशंका है।

जिन महिलाओं ने अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, उनके नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए जाएंगे। इसी तरह, अपात्र होने पर भी योजना का लाभ ले रही महिलाओं को भी सूची से बाहर किया जाएगा। पूर्व में भी, ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही सरकार ने कुछ अपात्र लाभार्थियों के नाम सूची से हटाए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+