Ladki Bahin Yojana: फरवरी में कब आएंगे महिलाओं के खाते में 1500 रुपये? डिप्टी सीएम ने दिया बड़ा ऐलान
Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की लाभार्थी महिलाएं बेसब्री से बकाया किस्तों का इंतज़ार कर रही हैं। लाखों महिला लाभार्थियों को दिसंबर और जनवरी महीने की किश्तें नहीं मिली हैं। योजना की बकाया राशि ना मिलने पर महाराष्ट्र में कई जगहों पर महिलाएं प्रदर्शन भी कर रही हैं। वहीं विपक्षी दल इस योजना के बंद होने का दावा कर रहे हैं।
इन आराेपों और महिलाओं की नाराजगी के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने योजना की किश्तों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इसके साथ ही इस योजना को लेकर विपक्षी दलों के आरोपों करारा जवाब दिया है।

क्या महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये?
शिंदे ने आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार माझी लाडकी बहिन योजना को बंद नहीं कर रही है। इसके साथ डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही ₹1,500 की मौजूदा मासिक राशि को बढ़ाकर ₹2,100 किया जाएगा। विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि वे आम लोगों के लिए कुछ नहीं करते। उन्होंने कहा "उन्होंने बिस्कुट के छोटे पैकेट भी नहीं बांटे और हमसे पूछ रहे हैं कि हम महिला लाभार्थियों को सिर्फ ₹1,500 क्यों दे रहे हैं। सही समय आने पर राज्य सरकार योजना की राशि ₹2,100 तक बढ़ा देगी।"
Ladki Bahin Yojana की बकाया किश्त कब होगी खाते में ट्रांसफर?
'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के अनुसार, माझी लाडकी बहीण योजना की जनवरी की किस्त 15 फरवरी के बाद जारी होने की संभावना है। सूत्रों के हवाले से आई रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र सरकार फिलहाल ई-केवाईसी में तकनीकी समस्याओं से प्रभावित वास्तविक लाभार्थियों के सत्यापन में जुटी है, जिसके पूरा होते ही किस्तें जारी कर दी जाएंगी।
Ladki Bahin Yojana की किश्तें क्यों नहीं हुई ट्रांसफर?
किस्तों के भुगतान में विलंब का एक अन्य कारण 7 फरवरी को 12 जिलों में होने वाले राज्य के स्थानीय निकाय और पंचायत समिति चुनाव भी हैं। इन चुनावों के कारण प्रशासनिक व्यवस्थाएं व्यस्त रहेंगी, जिससे भुगतान प्रक्रिया में थोड़ी और देर हो सकती है।
Ladki Bahin Yojana कब शुरू हुई थी?
महायुति सरकार ने जुलाई 2024 में ये माझी लाडकी बहीण योजना शुरू की थी। इसके तहत योग्य महिलाओं को हर महीने ₹1,500 सीधे उनके आधार से जुड़े बैंक खातों में मिलते हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व वंचित क्षेत्रों की महिलाओं की आर्थिक निर्भरता कम कर उन्हें वित्तीय रूप से सशक्त बनाना है।
ऑनलाइन चेक कर सकते हैं भुगतान की स्थिति
माझी लाडकी बहीण योजना के लाभार्थी अपनी ₹1,500 की भुगतान स्थिति ऑनलाइन आसानी से जान सकते हैं। इसके लिए उन्हें महाराष्ट्र महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, और 'मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना' अनुभाग में 'भुगतान स्थिति जांचें' या ऐसे ही किसी विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद, अपना आधार नंबर या लाभार्थी आईडी दर्ज करें और विवरण सबमिट करें। इस प्रक्रिया के बाद आपकी भुगतान स्थिति स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। अंत में, यह सुनिश्चित करने के लिए कि राशि जमा हो गई है, अपने लिंक किए गए बैंक खाते की जांच अवश्य करें।












Click it and Unblock the Notifications